Search

 
 
 

आदित्यपुर : अब राजनीतिक पार्टी के रूप में जाना जाएगा युवा जनशक्ति मोर्चा : अभय झा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : अब एक राजनीतिक पार्टी के रूप में जाना जाएगा युवा जनशक्ति मोर्चा. उक्त बातें मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा ने कोल्हान में शुरु हो रहे सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान कही. उन्होंने कहा कि आज इसी के तहत सदस्यता अभियान की शुरुआत की जा रही है. कोल्हान में 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रख गया है. अभय झा ने कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य उद्देश्य देश के गरीब तबके के लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य और शिक्षा उपलब्ध कराना है. उनका फोकस देश के युवाओं पर रहेगा जिन्हें मुफ्त शिक्षा के साथ तत्काल रोजगार सृजन कराना होगा. [caption id="attachment_347278" align="aligncenter" width="543"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/adtp-yuwa-morcha-1.jpeg"

alt="" width="543" height="362" /> कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाऐं[/caption] इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-why-the-murder-how-it-is-incomprehensible-arvind-singh/">आदित्यपुर

: हत्या क्यों, कैसे यह समझ से परे : अरविंद सिंह
आज से गरीबों के इलाज पर पार्टी कुल खर्च का 75 फीसदी राशि का सहयोग करने का एलान भी करती है. कार्यक्रम में मुख्य रुप से मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवीन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव विकास सिन्हा व कोल्हान प्रभारी पवन कुमार श्रीवास्तव मौजूद थे. सदस्यता अभियान के दौरान सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष महिला सदस्य मुकुल महतो को बनाया गया. सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से चलाने में निम्मी राव, पुतुल देवी, दीपक कुमार, उषा त्रिवेदी, पुष्पा देवी आदि का सराहनीय योगदान रहा. मौके पर करीब 50 महिलाओं को सदस्यता ग्रहण कराया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही