Search

 
 
 

आदित्यपुर : कुछ बिंदुओं पर आपत्ति, बाकी स्वागत योग्य है पेंशन स्कीम : विमल सिंह

 
[caption id="attachment_407892" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Adityapur-Vimal-Singh.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विमल सिंह.[/caption] Adityapur (Sanjeev Mehta) : पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर राज्य कर्मचारी महासंघ के सम्मानित अध्यक्ष विमल कुमार सिंह द्वारा राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा है कि एसओपी की कंडिका 2 पर कर्मियों की आपत्ति है. सिंह द्वारा कहा गया कि दिनांक 1/12/2004 से 01/09/2022 के बीच कर्मचारियों के अंशदान को एनएसडीएल के माध्यम से विभिन्न शेयर में राशि को लगाया गया है. उक्त राशि सरकार द्वारा निर्धारित कंपनी शेयर में लगाया गया है. कंपनी से पैसा वापसी के समय शेयर के कीमत के अनुसार राशि लौटाई जानी है, न कि ब्याज की गणना के साथ. इसे भी पढ़ें : एशिया">https://lagatar.in/asia-cup-in-sri-lanka-super-4-by-defeating-bangladesh-in-a-thrilling-match-naagin-dance-became-a-topic-of-discussion/">एशिया

कप: रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर श्रीलंका सुपर 4 में, नागिन डांस बना चर्चा का विषय

सरकारी अशंदान की राशि पर ब्याज लिया जाना उचित नहीं

जब हमारे जमा रकम पर ब्याज नहीं मिलेगा तो कर्मचारियों से पुरानी योजना में शामिल होने के लिए सरकारी अशंदान की राशि पर ब्याज लिया जाना उचित नहीं प्रतीत होता है. दूसरी बात यह है कि इस संबंध में सरकार को अविलंब स्पष्ट नीति निर्धारित किये जाने की आवश्यकता है. सेवानिवृत्त के पश्चात कर्मियों को मिलने वाले उपादान से उक्त राशि का ब्याज सहित समायोजन किए जाने से कर्मचारियों पर जीवन के अंतिम पहर में बहुत बड़ा आर्थिक संकट आएगा, यह उचित नहीं है. अंत में महासंघ सभी कर्मियों से अपील करता है कि वह पुरानी पेंशन योजना में शामिल हों, साथ ही राज्य सरकार खासकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पुनः धन्यवाद देती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही