Search

आदित्यपुर : उड़िया मध्य विद्यालय के 98 बच्चों के बीच ओड़िया पुस्तक वितरित

  • ओड़िया भाषा की पुस्तकों की वजह से पठन पाठन था बाधित
Adityapur (Sanjeev Mehta)उत्कल सम्मेलनी की तरफ से मंगलवार को उड़िया मध्य विद्यालय आदित्यपुर के 98 बच्चों के बीच ओड़िया पुस्तक वितरित किया गया. सभी छात्र वर्ग एक से आठ तक के हैं. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता झा ने की. कार्यक्रम में संध्या प्रधान ने कहा कि विद्यालय में उड़िया पठन-पाठन वर्षों से संचालित है. इस विद्यालय का करीब 40 वर्ष का इतिहास रहा है और इस मध्य विद्यालय में उड़िया बच्चे अध्यनरत हैं. परंतु कुछ वर्षों से में ओड़िया पुस्तक की दिक्कत के कारण पठन पाठन बाधित हो रहा था. आज प्रत्येक वर्ग अनुसार पाठ्य पुस्तक वितरण होने से विद्यालय के बच्चे लाभान्वित होंगे तथा नई शिक्षा नीति के तहत मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के द्वारा भाषा आधारित शिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाएंगे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-kasturba-gandhi-girls-schools-examination-result-was-100-percent/">लातेहार

: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत
कार्यक्रम में उत्कल सम्मेलनी के गम्हरिया शाखा के अध्यक्ष रवि सतपति, राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित शिक्षिका तथा उड़िया मध्य विद्यालय आदित्यपुर के पूर्व प्रधानाध्यपिका संध्या प्रधान, उत्कल सम्मेलनी के सदस्य सौभाग्य सतपथी और अरूण आचार्य, संजय उदय सतपथी विद्यालय की ओड़िया शिक्षिका रंजीत राउत, नंदिता दास, प्रमिला कुमारी, पूर्णिमा आचार्य आदि मौजूद रही. इसे भी पढ़ें : कोविशील्ड">https://lagatar.in/covishields-confession-who-is-responsible-for-putting-your-life-in-danger/">कोविशील्ड

का कबूलनामाः आपकी जिंदगी खतरे में डालने का जिम्मेदार कौन!

आदित्यपुर : गम्हरिया की छात्रा आशामनी विज्ञान में बनी जिला टॉपर

Adityapur (Sanjeev Mehta)झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने सत्र 2024 के इंटर के परिणाम मंगलवार को जारी किए हैं. काउंसिल की ओर से जारी परिणाम में एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है. सरायकेला- खरसावां जिले की अगर बात करें तो यहां तीनों संकयों की टॉप थ्री टॉपर लड़कियां रही हैं. जिले में साइंस संकाय में एसएस प्लस 2 हाई स्कूल गम्हरिया की छात्रा आशामनी महतो जिला टॉपर बनी है. उसे 451 अंक प्राप्त हुए हैं. इसे भी पढ़ें : कोविशील्ड">https://lagatar.in/covishields-confession-who-is-responsible-for-putting-your-life-in-danger/">कोविशील्ड

का कबूलनामाः आपकी जिंदगी खतरे में डालने का जिम्मेदार कौन!
इसी स्कूल की खुशी स्वर्णकार दूसरी टॉपर बनी है उसे 445 अंक मिले हैं. तीसरी टॉपर मॉडल स्कूल खरसावां की छात्रा सरिया खानम बनी है. उसे 440 अंक प्राप्त हुए हैं. वहीं कॉमर्स संकाय से छोटानागपुर कॉलेज हेंसल की छात्रा संजना साहू ने बाजी मारी है. उसे कुल 431 अंक प्राप्त हुए हैं. दूसरे स्थान पर भी इसी कॉलेज की छात्रा मनीषा सरदार रही है. उसे 423 अंक हासिल हुए हैं. तीसरे स्थान पर कोल्हान इंटर कॉलेज चेलियामा डैम का छात्र ओश भुईयां रहा है. उसे 421 अंक प्राप्त हुए हैं. जबकि आर्ट्स संकाय में एसएस प्लस टू हाई स्कूल चांडिल की छात्रा अंजलि कुमारी और गंगा कुमारी संयुक्त रूप से जिला टॉपर बनी है. दोनों को कुल 443 अंक प्राप्त हुए हैं. इसे भी पढ़ें : नए">https://lagatar.in/aman-sahu-is-adding-new-people-gang-ats-identified-everyone-two-henchmen-arrested/">नए

लोगों को गिरोह में जोड़ रहा अमन साहू, एटीएस ने सभी को किया चिन्हित, दो गुर्गे गिरफ्तार
दोनों पहले और दूसरे स्थान पर काबिज है, जबकि तीसरे स्थान पर एसएस प्लस टू हाई स्कूल गम्हरिया की छात्रा तृप्ति दास रही है उसे 434 अंक प्राप्त हुए हैं. बता दे कि इस साल कुल 3.44 लाख छात्रों ने 12वीं की परीक्षा में हिस्सा लिया था. इसमें साइंस से कुल 94433 छात्रों ने परीक्षा दी थी. इनमें से 68203 छात्र पास हुए हैं. इनमें 72.70% छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं. इसे भी पढ़ें : नए">https://lagatar.in/aman-sahu-is-adding-new-people-gang-ats-identified-everyone-two-henchmen-arrested/">नए

लोगों को गिरोह में जोड़ रहा अमन साहू, एटीएस ने सभी को किया चिन्हित, दो गुर्गे गिरफ्तार
वहीं कॉमर्स में कुल 25907 छात्रों ने परीक्षा दी थी. इनमें से 23235 छात्र पास हुए. कुल 90.60 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. इनमें से 61% छात्र फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं. वही आर्ट्स विषय में कुल 2,24,502 छात्रों ने परीक्षा दी थी. इनमें से 2,6,685 छात्र सफल हुए हैं. इनका प्रतिशत 93.7 फ़ीसदी रहा. वहीं 40.78 प्रतिशत छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/meteorological-department-issues-red-alert-in-bihar-be-cautious-before-leaving-the-house/">बिहार

में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, घर से निकलने से पहले बरतें सतर्कता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp