Search

 
 
 

आदित्यपुर : पूजा के दौरान मुस्तैदी से ड्यूटी निभाएं अधिकारी : डीसी रविशंकर शुक्ला

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  दुर्गा पूजा को लेकर शुक्रवार को आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर सभागार में सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की बैठक हुई. बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. बैठक की अध्यक्षता डीसी रविशंकर शुक्ला ने की. बैठक में डीसी एवं एसपी ने सभी स्तर के सुरक्षा व्यवस्थाओं पर चर्चा की. जिसमें सभी अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को पूजा के दौरान पूरी मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया. डीसी रविशंकर शुक्ला ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो, इसका खास ध्यान रखें. उन्होंने बताया कि दंडाधिकारियों एवं मजिस्ट्रेट को विशेष निर्देश के साथ ड्यूटी पर लगाया गया है. एसपी डॉ विमल कुमार ने विधि व्यवस्था को लेकर पूजा ड्यूटी में तैनात सभी पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि श्रद्धालुओं एवं सैलानियों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो, इसका विशेष ध्यान रखें. आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के टिप्स भी दिए. मेले में खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष कार्य योजना के तहत काम करने के निर्देश दिया. बता दें कि आज से ही सभी पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के लिए खोले जा रहे हैं. आदित्यपुर एवं गम्हरिया में दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ होती है. ऐसे में जिला प्रशासन पिछले डेढ़ महीने से तैयारी कर एक्शन प्लान बनाने में जुटा हुआ है. इसे भी पढ़ें – नौकरशाहों">https://lagatar.in/yogendra-tiwari-was-controlling-the-liquor-land-and-sand-business-with-the-protection-of-bureaucrats-and-politicians/">नौकरशाहों

और नेताओं के संरक्षण से शराब, जमीन और बालू के कारोबार को कंट्रोल कर रहा था योगेंद्र तिवारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही