Search

आदित्यपुर : मंगलवार व शुक्रवार को कार्यालय में उपस्थित रहकर फरियादियों से मिलें पदाधिकारी - उपायुक्त

Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला-खरसावां उपायुक्त अरवा राजकमल मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया. मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए दर्जनों फरियादियों से उपायुक्त क्रमवार मिले और उनकी समस्याओं सुनी. उपायुक्त ने फरियादियों की समस्याओं को सुन कर उसके निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए. मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्यालय संबंधित मामले, कोरोना संक्रमण से मृतक आश्रित को सहायता योजना का लाभ प्रदान करने समेत कई अन्य समस्याएं शामिल रहीं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tender-for-sand-ghats-canceled-in-the-district-bid-less-than-government-rate/">जमशेदपुर

: जिले में बालू घाटों का टेंडर रद्द, सरकारी दर से कम की लगी बोली

समस्याओं से संबंधित पदाधिकारियों से दूरभाष पर की वार्ता

साप्ताहिक जनता दरबार के दौरान विभिन्न विभाग से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु क्षेत्रीय पदाधिकारियों से वे दूरभाष के माध्यम से वार्ता की. इस क्रम में उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागीय पदाधिकारी सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को कार्यालय में उपस्थित रह कर अपने क्षेत्र के मामलों के निराकरण के लिए आ रहे फरियादियों से मिलें और उनकी समस्याओं का निष्पादन सुनिश्चित करें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp