Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर :  बेल्डीह बस्ती में वृद्ध ने लगाई फांसी, अस्पताल में मौत

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बेल्डीह बस्ती के रहने वाले किष्टो गोराई (62) ने मंगलवार की दोपहर अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के समय पत्नी लक्खी गोराई सतबहिनी में राशन लाने के लिए गयी हुई थी. पत्नी के पहुंचने के पहले ही बस्ती के लोगों को घटना की जानकारी मिल गयी थी और पुलिस भी पहुंच गयी थी. इसे भी पढ़ें:">https://lagatar.in/nirsa-barricading-of-accident-site-in-gopinathpur-colliery/">

 निरसा : गोपीनाथपुर कोलियरी में दुर्घटना स्थल की हुई बैरिकेडिंग

गंगोत्री से किया गया एमजीएम रेफर

बस्ती के लोगों ने जब किष्टो गोराई को फंदे से नीचे उतारा था, तब वे जीवित थे. इसके बाद उन्हें इलाज के लिये पुलिस आदित्यपुर के ही गंगोत्री नर्सिंग होम में लेकर गयी थी. यहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने एमजीएम अस्पताल लेकर जाने की सलाह दी. इलाज के दौरान ही किष्टो की मौत हो गयी. पत्नी लक्खी गोराई का कहना है कि पति पहले से ही शराब के आदी थे. मौत के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है. इसे भी पढ़ें:नक्सल">https://lagatar.in/gudabanda-problems-are-gripping-naxal-free-gudabanda-people-are-upset/">नक्सल

मुक्त गुड़ाबांदा को जकड़ रही हैं समस्याएं, लोग परेशान
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही