Search

आदित्यपुर : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर ओलंपिक दौड़ का आयोजन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : विश्व ओलंपिक दिवस पर शुक्रवार को जिला ओलंपिक संघ सरायकेला और विभिन्न खेल संगठनों द्वारा ओलंपिक दौड़ का आयोजन किया गया. यह दौड़ इंडोर स्टेडियम से निकली और सरायकेला के विभिन्न मार्गों से गुजरकर बिरसा स्टेडियम सरायकेला पहुंची. इससे पूर्व दौड़ का उद्घाटन उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई एवं अनुमंडल पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार ने किया. रन फॉर ओलिंपिक के नाम से आयोजित इस रेस का शुभारंभ करते हुए उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने जिले के खेल प्रतिभाओं को ओलंपिक के लक्ष्य को प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी. समापन समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार ने कहा कि सरायकेला-खरसावां जिले की खेल प्रतिभाएं अपनी पहचान और राज्य के साथ देश का नाम रौशन करने के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-mp-provided-transformers-to-farmers-for-farming/">बहरागोड़ा

: सांसद ने किसानों को खेती के लिए उपलब्ध कराया ट्रांसफार्मर
उन्होंने सभी खेल संगठनों को एक मंच पर पाकर उसकी सराहना की और जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. इस कार्यक्रम में विभिन्न खेल संगठनों की खेल प्रतिभाओं के साथ-साथ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा, सचिव सिकंदर महतो, डीएसए सचिव मोहम्मद दिलदार, बॉक्सिंग के आरके वर्मा, सुमंत चंद्र मोहंती, खो-खो के सुरेश कुमार चौधरी, कराटे के गणेश कालिंदी, वॉलीबॉल के गणेश चौबे चेस के अजय कुमार, नेट बॉल के करमु मंडल, फुटबॉल की बलराम महतो एवं संजय सुंडी, जिमनास्टिक के लक्ष्मण महतो, साइकिलिंग के दिलीप कुमार गुप्ता, स्क्वैश के नीरज कुमार शुक्ला सहित विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp