Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : शुक्रवार को बगैर पूर्व सूचना के कोकाकोला व जुगसलाई फीडर में 4 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही

Adityapur (Sanjeev Mehta) : शुक्रवार को बगैर पूर्व सूचना के कोकाकोला और जुगसलाई फीडर में 4 घंटे (सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक) विद्युत आपूर्ति बाधित रही. इस दौरान भीषण गर्मी से दोनों फीडर के लोग परेशान रहे. इस संबंध में पूछे जाने पर विद्युत सहायक अभियंता संजय महतो ने बताया कि उन्होंने पूर्व में सूचना दी थी लेकिन सूचना का आदान प्रदान प्रॉपर नहीं होने की वजह से लोगों को परेशानी हुई है इसका हमें खेद है. बता दें कि शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमंडल आदित्यपुर-1 के अंतर्गत विद्युत शक्ति उपकेंद्र आदित्यपुर के 11 केवी कोकाकोला और जुगसलाई फीडर लाइन में मरम्मत तथा रखरखाव का कार्य है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjm-will-hit-the-road-against-the-increase-in-holding-tax/">जमशेदपुर

: होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी के खिलाफ सड़क पर उतरेगा भाजमो

फीडरों के रख-रखाव के कारण बाधित रही विद्युत आपूर्ति

इस दौरान दोनों फीडरों में जम्पर का रखरखाव, पेड़ की डाली छंटाई, ट्रांसफार्मर का निरीक्षण, एबी स्वीच और कनेक्टर को दुरुस्त किया गया. बता दें कि विद्युत महाप्रबंधक के अनुसार प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक मरम्मत कार्य चल रही है लेकिन शुक्रवार को आकस्मिक दोनों फीडरों को दुरुस्त करने का कार्य करना पड़ा जिसके वजह से 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही. इसके वजह से एमआईजी, एलआईजी, जनता रो हाउस, को-ऑपरेटिव सोसायटी, गांधीनगर, रायडीह बस्ती, बंतानगर, इच्छापुर, लंका टोला रोड नंबर 4 से 10 तक के मार्ग में आपूर्ति बाधित रही. इससे यहां जलापूर्ति की समस्या भी हुई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही