Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 स्थित जयप्रकाश नगर में कॉलोनी जानेवाले वन भूमि के मार्ग पर सड़क बनाने की अनुमति वन विभाग से मिलने पर रविवार को कॉलोनी वासियों ने पार्षद नीतू शर्मा का नागरिक अभिनंदन किया. बता दें कि सड़क के लिए वनभूमि का एनओसी मिलने पर जयप्रकाश नगर वासियों में खुशी की लहर है. बता दें कि आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 स्थित टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग से लेकर जयप्रकाश उद्यान होते हुए लक्ष्य अपार्टमेंट तक सड़क बनाने हेतु वन विभाग की ओर से एनओसी दी गई है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-bjp-workers-congratulated-the-mp/">डुमरिया
: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद का किया अभिनंदन
: अखिलेष सिंह को फंडिंग करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, कई व्यापारी निशाने पर
: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद का किया अभिनंदन
वर्षों पुरानी लंबित मांग पूरी हुई
स्थानीय लोगों ने सड़क बनाने की स्वीकृति मिलने के बाद स्थानीय पार्षद नीतू शर्मा का नागरिक अभिनंदन किया. स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र की जनता के सामूहिक प्रयास से आज वर्षों पुरानी लंबित मांग पूरी हुई है. इसमें वर्तमान पार्षद नीतू शर्मा की अहम भूमिका रही है. उन्होंने भी हमारे संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है, जिसका श्रेय उन्हें मिलना चाहिए. इस दौरान लोगों ने पार्षद का फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया. लोगों ने बताया कि उक्त सड़क के लिए हमारे ऊपर कई विभागों के केस हुए. लंबी लड़ाइयां लड़ी. अब जाकर सपना साकार हुआ है. कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं मगर उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने क्या आंदोलन किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-action-against-those-funding-gangster-akhilesh-singh-intensified-many-businessmen-on-target/">जमशेदपुर: अखिलेष सिंह को फंडिंग करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, कई व्यापारी निशाने पर
Leave a Comment