Search

 
 
 

आदित्यपुर : 30 जुलाई को 780 के नाम निकलेगी पीएम आवास की लॉटरी, तत्काल देने होंगे 20 हजार

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : नगर निगम के वार्ड-9 में स्थित काशीडीह और मीरुडीह में पीएम आवास का निर्माण कार्य जारी है. अभी प्रथम फेज में काशीडीह में निर्माणाधीन 780 फ्लैट का आवंटन 30 जुलाई को लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा. लॉटरी के बाद लाभुकों को तत्काल 20 हजार रुपये जमा करने होंगे, तभी उनके नाम से फ्लैट का आवंटन होगा. हालांकि लाभुकों को बाकी की राशि 3.65 लाख को 4 किश्तों में जमा करने होंगे. इसे भी पढ़े : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-even-after-30-hours-of-death-the-hospital-is-not-giving-the-sons-body-to-the-mother-for-45-thousand/">किरीबुरु

: मौत के 30 घंटे बाद भी अस्पताल 45 हजार के लिए मां को नहीं दे रहा बेटे शव

3 मंजिला फ्लैट बनाकर किया जा रहा है आवंटित 

पीएम आवास योजना वर्टिकल 3 के तहत वैसे गरीब लोगों को पक्के आवास मिलेंगे जो नगर निगम क्षेत्र के निवासी होंगे और इसके लिए उन्हें यहां का मतदाता होना अनिवार्य होगा. साथ ही ऐसे भूमिहीन लाभुकों को 3 मंजिला फ्लैट बनाकर आवंटित किया जा रहा है, जिसकी कीमत कुल 3.90 लाख रुपये हैं. वहीं, रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में 5 हजार रुपए अलग से जमा करना होंगे, तभी उन्हें लॉटरी में शामिल किया जाएगा. इसे भी पढ़े : शपथ">https://lagatar.in/draupadi-murmu-pays-tribute-to-mahatma-gandhi-before-the-oath-the-chief-justice-of-the-country-will-administer-the-oath-salute-will-be-given-with-21-guns/">शपथ

से पहले द्रौपदी मुर्मू ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, देश के मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ, 21 तोपों से दी जायेगी सलामी

पूर्व किये गए लॉटरी को कर दिया गया है रद्द : अपर नगर आयुक्त

जानकारी देते हुए अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने बताया कि इससे पूर्व किये गए लॉटरी को रद्द कर दिया गया है. चूंकि लोगों ने आवंटन के बाद पहली किश्त 20 हजार रुपये जमा नहीं किया था, इसलिए अब फ्रेश आवंटन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि नगर निगम आदित्यपुर में करीब 6,000 फ्लैट बन रहे हैं जो काशीडीह और मीरुडीह में निर्माणाधीन हैं. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-devotees-gathered-to-perform-jalabhishek-of-lord-bholenath-on-the-second-monday/">चाईबासा

: दूसरी सोमवारी पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए उमड़े श्रद्धालु
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही