Search

 
 
 

आदित्यपुर : शिक्षक दिवस पर विशेष -एजुकेशन प्वाइंट में अध्ययनरत छात्रों से फीस में लिया जाता है खाली लिफाफा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : 5 सितंबर को शिक्षक दिवस है, यानि पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन, जिसे हर शिक्षण संस्थान धूमधाम से मनाते हैं. चूंकि उन्हें अपना सफर एक शिक्षक के रूप में शुरू किया और देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति बनकर सुशोभित किया था. उक्त बातें आदित्यपुर 2 रोड नंबर 13 में एक कोचिंग सेंटर चलाने वाले शिक्षक शुभाशीष पांडेय ने कही. उन्होंने बताया कि उनके कोचिंग सेंटर में गरीब अमीर सभी बच्चे अध्ययनरत हैं जिनसे वे फीस के रूप में लिफाफा लेते हैं, जिसमें छात्र अपने हैसियत के रूप में फीस देते हैं, यह लिफाफा उनसे भी लिया जाता है जो फीस नहीं देते हैं, वो इसलिए कि कोई भी छात्र खुद को शर्मिंदगी महसूस न हो. शुभाशीष बताते हैं कि इस वर्ष भी मैट्रिक, इंटर और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उनके छात्रों ने परचम लहराया है जिस पर उन्हें गर्व है. [caption id="attachment_410390" align="aligncenter" width="521"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Adityapur-Shubhashish.jpg"

alt="" width="521" height="1156" /> शुभाशीष.[/caption] इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-javed-the-main-accused-in-the-graphics-designer-ranjit-saw-murder-case-arrested/">गिरिडीह

: ग्राफ़िक्स डिज़ाइनर रंजीत साव हत्याकांड का मुख्य आरोपी जावेद हुआ अरेस्ट
उन्होंने बताया कि वे संगीत विशारद भी हैं और संगीत से प्रेम करने वाले छात्रों को संगीत की भी शिक्षा देते हैं. उन्होंने कि मैं ईश्वर से सदैव प्रार्थना करता हूं कि मुझे ऐसे ही बच्चों को शिक्षा देने के काबिल बनाए रखे. इस कोचिंग सेंटर में देवाशीष पांडेय और दीप्ति पांडेय भी शिक्षा का दान करती हैं जो शुभाशीष सर के दाएं और बाएं हाथ बनकर एजुकेशन पॉइंट के उद्देश्य को सफल बनाने में सदैव तत्पर रहते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही