Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : योजना चयन में भेदभाव के आरोपों पर मेयर ने कहा – फंड बराबर बांटना अपराध

Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर नगर निगम के मेयर पर पार्षदों ने योजनाओं के चयन में भेदभाव का आरोप लगाया था. इस पर मेयर विनोद श्रीवास्तव ने कहा है कि फंड बराबर बांटना अपराध है. हम जनसंख्या और क्षेत्रफल के आधार पर योजनाएं बनाते और चयन करते हैं. उसके अनुसार ही फंड का बंटवारा होता है. मंगलवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत नाराज पार्षदों ने मेयर को 15वें वित्त आयोग के फंड बंटवारे में भेदभाव करने का आरोप लगते हुए ज्ञापन सौंपा. इसके बाद मेयर ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी बातों को रखा. बता दें कि दो दिन पूर्व नगर निगम के मेयर की कार्यशैली और विकास योजनाओं के चयन पर पार्षदों ने भेदभाव का आरोप लगाया था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-show-cause-notice-to-the-absent-officers-in-the-assurance-committee-meeting/">चाईबासा:

आश्वासन समिति की बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

योजनाओं में पारदर्शिता नहीं बरतने का आरोप

चार पार्षदों ने मोर्चा खोलते हुए कहा था कि आदित्यपुर नगर निगम की ओर से करीब 13 करोड़ की कई योजना ली गई थी. जिसमें आदित्यपुर एवं गम्हरिया के कई वार्डों को योजना से वंचित रखा गया है. मोर्चा खोलने वाले वार्ड पार्षद का नेतृत्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह कर रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया है कि वित्तीय वर्ष 2022–23 में करीब 13 करोड़ की लागत से ली गई योजना में पारदर्शिता नहीं बरती गई. उन्होंने ज्ञापन सौंप कर मेयर से जानकारी मांगी है कि आदित्यपुर नगर निगम के द्वारा 15वें वित्त योजना को किस बोर्ड की बैठक में स्वीकृति दी गई, किस वार्ड में कितनी राशि की योजना ली गई एवं उसका प्रारूप क्या है. विरोध करने वाले पार्षदों में पार्षद ममता बेज, विक्रम किस्कू, मनोरमा देवी आदि शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-plot-allocation-will-not-be-considered-in-jiadas-pcc-meeting/">आदित्यपुर

: जियाडा की पीसीसी बैठक में प्लॉट आवंटन पर नहीं किया जाएगा विचार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही