Search

 
 
 

आदित्यपुर : संस्थापक के जन्म दिवस पर प्राणिक हीलिंग संस्था सोमवार को करेगी रक्तदान शिविर का आयोजन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : प्राणिक हीलिंग परिवार जमशेदपुर का नारा है फ़ूड फॉर हंगरी. जिसका निर्वहन वर्षों से प्राणिक हीलिंग परिवार करता आ रहा है. प्राणिक हीलिंग परिवार अपने संस्थापक के जन्म दिवस पर हर वर्ष 8 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन करता आ रहा है. सोमवार को इस परिवार के द्वारा जमशेदपुर स्थित रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में 9:30 बजे से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा. इसकी जानकारी परिवार के वरिष्ठ सदस्य उद्यमी एसएन ठाकुर ने दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kunal-sharangi-gave-wheelchair-to-priya-on-friendship-day/">जमशेदपुर

: फ्रेंडशिप डे पर कुणाल षाड़ंगी ने प्रिया को दिया व्हीलचेयर

शरीर को प्राकृतिक रूप से ठीक करने में सक्षम है यह पद्धति

बता दें कि प्राणिक हीलिंग थेरेपी पद्धति के आध्यात्मिक गुरु ग्रैंडमास्टर चोआ कोक सुई हैं. यह पद्धति जीवन शक्ति, ऊर्जा या प्राण का इस्तेमाल करके शरीर को प्राकृतिक रूप से ठीक करने में सक्षम है. इसमें तिब्बत, भारत और चीन की प्राचीन तकनीकें और कबला की शिक्षाएं शामिल हैं. दुनिया भर में मशहूर यह ऊर्जा जीवन शक्ति की छोटी अदृश्य बूंदों से बनी है, जो हमें स्वस्थ और जीवित रखने में काफी मदद कर सकती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही