Adityapur (Sanjeev Mehta) : हिन्दू नववर्ष पर श्री द्विवेदी अखाड़ा बिष्टुपुर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में मंगलवार की शाम सुरों की महफिल सजी. भारतीय संगीत के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से श्री द्विवेदी अखाड़ा बिष्टुपुर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में विगत 34 वर्षों से स्वर्गीय आरडी द्विवेदी बाबा एवं प्रख्यात तबला वादक पंडित दयानाथ उपाध्याय द्वारा प्रारंभ की गई प्रत्येक मंगलवार संगीत संध्या बैठक की परंपरा अनवरत होती चली आ रही है. मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेक महान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी है. इस मंगलवार को हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें शहर के अनेक प्रतिष्ठित कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया. सर्वप्रथम डॉ पवन कालंबे द्वारा शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी, जिसमें डॉ पार्थो प्रिय दास ने मनमोहक तबला संगत एवं पवन चौबे ने हारमोनियम संगत किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-brother-in-law-jailed-for-killing-sister-in-law/">जमशेदपुर
: भाभी की हत्या के मामले में देवर को जेल
: चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो को जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
: भाभी की हत्या के मामले में देवर को जेल
देर रात तक संगीत के रसधार में डुबकी लगाते रहे श्रोता
उन्होंने अपनी प्रस्तुति में राग यमन विलंबित ख्याल एवं तीन ताल में छोटा ख्याल गाकर सभी संगीत प्रेमी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. उन्होंने एक भक्ति भाव से भरे भजन गाकर अपनी प्रस्तुति को विराम दिया. तत्पश्चात जमशेदपुर शहर के प्रतिष्ठित गायक पंकज झा द्वारा एक से बढ़कर एक भजन एवं गजल पेश किये गए. सभी श्रोता देर रात तक संगीत के रसधार में डुबकी लगाते रहे. उनके साथ तबले पर शहर के जाने-माने तबला वादक स्वरुप मोइत्रा ने तथा बांसुरी पर जानेमाने कलाकार अशोक दास ने बहुत सुन्दर संगत किया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-tribute-paid-to-martyr-raghunath-mahato-the-hero-of-chuad-rebellion-on-his-birth-anniversary/">चांडिल: चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो को जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
Leave a Comment