Search

 
 
 

आदित्यपुर : नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की विधि-विधान से की गई पूजा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई. एलआईजी आदित्यपुर-2 में मां के भक्त राजेश कुमार मिश्रा और उनके पुत्र प्रशांत मिश्रा ने नवरात्र के पहले दिन मां की आराधना की. पंडित राजेश मिश्रा ने बताया कि दुर्गा मां पहले स्वरूप में ‘शैलपुत्री’ के नाम से जानी जाती हैं. ये नवदुर्गाओं में प्रथम दुर्गा हैं. पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण माता पार्वती को शैलपुत्री भी कहा जाता है. पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री रूप में उत्पन्न होने के कारण इनका नाम ‘शैलपुत्री’ पड़ा. नवरात्रि के प्रथम दिन योगी अपने मन को ‘मूलाधार’ चक्र में स्थित करते हैं और यहीं से उनकी योग साधना का प्रारंभ होता है. इनकी आराधना करने से मनुष्य के सर्वस्व मनोकामनाएं पूर्ण होती है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-train-operations-normalized-on-the-7th-day-of-rail-chakka-jam-at-khemashuli-station/">जमशेदपुर

: खेमाशुली स्टेशन पर रेल चक्का जाम के 7वें दिन सामान्य हुआ ट्रेनों का परिचालन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही