Search

 
 
 

आदित्यपुर : पहली सोमवारी पर खरकई नदी से जलभरकर शिवलिंग पर चढ़ा भक्तों ने मांगा आशीष

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सावन का पावन महीना चार जुलाई से ही शुरू हो गया है. पूरा सावन महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है. आज 10 जुलाई को सावन की पहली सोमवारी है. ऐसे में सोमवारी को लेकर भोले बाबा के भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. सावन की पहली सोमवारी पर छोटे-बड़े शिवालय में भक्तों की भीड़ सुबह से देखी गई. श्रद्धालु भक्त नदियों से जल लेकर पैदल जाकर शिवालयों में जल अर्पित करते देखे गए. आदित्यपुर के दिंदली बस्ती स्थित पौराणिक शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ देखी गई. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-crowds-of-devotees-thronged-pagodas-on-the-first-monday-of-sawan/">किरीबुरू

: सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

यह संयोग 19 साल बाद पड़ा है

वहीं शिव मंदिर पान दुकान चौक, शिव मंदिर रेलवे कॉलोनी और आदित्यपुर स्थित 14 नंबर राम मंदिर स्थित शिव मंदिर में सैंकड़ों शिव भक्तों ने खरकई नदी से जलभरकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया. इस साल के सावन की महिमा बताते हुए पंडित रमेश उपाध्याय शास्त्री कहते हैं कि इस साल अधिक मास लगने के कारण सावन दो महीने यानी 59 दिनों का हो रहा है और यह संयोग लगभग 19 साल बाद पड़ा है. इस सावन में कुल 8 सोमवारी पड़ेगी. चार जुलाई से शुरू हुआ सावन महीना 31 अगस्त तक चलेगा. उन्होंने बताया कि भक्त भोले बाबा पर जल दूध से अभिषेक करते हैं चंदन फूल अक्षत भांग धतूर चढ़ाने से भोलेनाथ मनोकामना पूर्ण करते हैं. उन्होंने बताया कि सोमवारी का व्रत हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण दिन माना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव का है. श्रावण मास में भोले बाबा और माता पार्वती की पूजा की जाती है. जो भी श्रद्धालु भक्त सोमवारी का व्रत करना चाहते हैं वह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र पहनकर गंगाजल या पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ को अर्पित करें. उनकी मनोकामना जरूर पूरी होगी. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-car-found-in-an-accident-2-dead-4-injured/">कोडरमा

:  दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ी मिली कार, कार सवार 2 की मौत, 4 घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही