Search

 
 
 

आदित्यपुर : डॉ. श्यामा प्रसाद के बलिदान दिवस पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : `एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे` का नारा देने वाले प्रखर राष्ट्रवादी नेता व महान चिंतक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर आरआईटी मंडल के भाजपाइयों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. मंडल अध्यक्ष अमितेश अमर के नेतृत्व में मार्ग संख्या 13/14 के दुर्गा पूजा मंडप में समारोह पूर्वक श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान भाजपा नेता व सिमडेगा के जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवनी पर प्रकाश डाला. साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. इसे भी पढ़े : धनबाद">https://lagatar.in/tb-patients-increasing-in-dhanbad-district-difficult-to-achieve-the-target-of-eradication-by-2025/">धनबाद

जिले में बढ़ रहे टीबी के मरीज, 2025 तक उन्मूलन का लक्ष्य पाना मुश्किल

ये थे उपस्थित

जिला मीडिया सहप्रभारी ललन शुक्ला, पार्षद रिंकू राय, मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक विशाल, मिंटू पांडे, महामंत्री पंकज सिंह, आयकर अधिकारी संतोष चौबे, मंडल संयोजक राजेश नाग, सह संयोजक विजय कुमार, भाजयुमो जिला मंत्री दीपक सिंह, सत्यजीत साहू, अरुण कुमार, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला, भाजयुमो मंडल महामंत्री प्रकाश रंजन, उपाध्यक्ष धनंजय कुमार, भाजयुमो सोशल मीडिया प्रभारी सुशील सिंह, अभिषेक चौबे आदि. इसे भी पढ़े : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-troubled-by-financial-constraints-a-young-man-committed-suicide-by-climbing-an-electric-pole/">मुसाबनी

: आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने बिजली के खंभे पर चढ़ कर आत्महत्या कर ली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही