Search

 
 
 

आदित्यपुर : कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर संगीतमय गीता पाठ कर लोगों का मन मोहा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : भारत संस्कार और शिव काली मंदिर न्यू हाउसिंग कॉलोनी प्रभात नगर आदित्यपुर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सुप्रसिद्ध गीता गायक व प्रचारक आचार्य माधव पाण्डेय निर्मल ने संगीतमय गीता गायन कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. उसके बाद भजन मंडली द्वारा भजन गाया गया. मौके पर मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने गीता के विद्वान और महाकवि आचार्य माधव पाण्डेय निर्मल, कमेटी के संरक्षक आरएन प्रसाद, शिव काली मंदिर के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव और पार्षद नीतू शर्मा को बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-no-one-will-get-upset-and-no-one-will-leave-jitendra-astrologer/">आदित्यपुर

: कोई रूठेगा नहीं और कोई छूटेगा नहीं : जीतेंद्र ज्योतिषी

भजन मंडली के सदस्यों को किया गया सम्मानित

भजन मंडली के सभी सदस्यों, भारत संस्कार के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नागरिक के महासचिव रामचंद्र पासवान, भारत संस्कार के महासचिव सह वार्ड पार्षद डाक्टर नथुनी सिंह समेत अन्य सदस्यों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उमेश दुबे, अनिल प्रसाद, रामपूजन राही, विपिन कुमार शुक्ला, जवाहर लाल, रूबी कुमारी, वीणा वर्णवाल, सुनीता चौहान, कुमार विपिन बिहारी, अधिवक्ता संजय कुमार आदि मौजूद रहे. समारोह का संचालन उपाध्यक्ष एस डी प्रसाद ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही