Adityapur (sanjeev mehta) : आदित्यपुर दो के आवासीय कॉलोनी में दूसरे दिन आवास बोर्ड की ओर से जारी अतिक्रमण हटाओ अभियान का सैकड़ों लोगों ने जबरदस्त तरीके से विरोध किया. लोगों के समर्थन में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेता खुलकर सामने आए और बुलडोजर को रोक दिया. करीब 40 वर्ष से घर मकान बनाकर रह रहे अतिक्रमणकारियों ने कहा कि आवास बोर्ड कीमत लगाएं हम चुकाएंगे लेकिन किसी भी कीमत पर मकान तोड़ने नहीं देंगे. सुबह 11 बजे से ही आवासीय संघर्ष समिति के बैनर तले लोग दल-बल के साथ कार्रवाई करने आए थे. आवास बोर्ड की टीम को थाना गेट पर ही रोके रखा. थाने के बाहर बड़ी संख्या में महिलायें, पुरूष व अन्य लोग एकत्रित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-bad-smell-is-coming-from-the-cold-storage-of-mgm-hospital-patient-is-upset/">जमशेदपुर:
एमजीएम अस्पताल के शवगृह से आ रही दुर्गंध, इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर व मरीज परेशान [caption id="attachment_340503" align="aligncenter" width="347"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/ati-2-300x200.jpeg"
alt="" width="347" height="231" /> अतिक्रमण की जमीन पर बने मकान.[/caption]
: सीटीसी प्रिसिजन लगाएगा ऐरो इलेक्ट्रॉनिक्स टूल्स निर्माण का कारखाना [wpse_comments_template]
एमजीएम अस्पताल के शवगृह से आ रही दुर्गंध, इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर व मरीज परेशान [caption id="attachment_340503" align="aligncenter" width="347"]
alt="" width="347" height="231" /> अतिक्रमण की जमीन पर बने मकान.[/caption]
आवास बोर्ड के खिलाफ लगा नारा
लगातार आवास बोर्ड के खिलाफ नारे लगा रहे थे. इसमें मौके पर भाजपा नेता गणेश महाली, पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी, नरेन्द्र मोदी फैंस क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष संतोष सिंह, अंबुज कुमार आदि विरोध कर रहे लोगो का समर्थन कर रहे थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि आवास बोर्ड की जमीन पर वे लोग 40 सालों से बसे हुए हैं. एक तरफ सरकार सभी को मकान देने की बात करती है तो दूसरी ओर उन्हें उजाड़ने का काम किया जा रहा है.कोर्ट के आदेश का हो रहा है पालन
आवास बोर्ड के सहायक अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेश से 3 दिन 24, 25 और 27 जून को आवास बोर्ड का अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाना है. लोगों का विरोध हो रहा है लेकिन हमलोग कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि विरोध करने वालों की वीडियोग्राफी की जा रही है. उनके विरुद्ध मामला भी दर्ज कराया जा रहा है. उन्होंने अबतक चार नामजद समेत 300 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-ctc-precision-will-set-up-a-factory-for-manufacturing-of-aero-electronics-tools/">आदित्यपुर: सीटीसी प्रिसिजन लगाएगा ऐरो इलेक्ट्रॉनिक्स टूल्स निर्माण का कारखाना [wpse_comments_template]
Leave a Comment