Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर: भाजपा सरकार में संगठित मजदूरों का अस्तित्व मिटने के कगार पर- बन्ना गुप्‍ता

Advertisement
Advertisement
Adityapur:  भाजपा सरकार में संगठित मजदूरों का अस्तित्व मिटने के कगार पर है. आज 93 फीसदी कामगार असंगठित क्षेत्र के हो चुके हैं जबकि संगठित क्षेत्र में महज 7 फीसदी मजदूर रह गए हैं. यह देश के संवैधानिक संकट का समय है. केंद्र सरकार ने श्रम कानून में बदलाव कर मजदूरों के अधिकार को शून्य कर दिया है. बड़ी-बड़ी सरकारी कंपनियों का निजीकरण कर,  अनुबंधित कामगार को बढ़ावा देकर स्थायी प्रकृति के मजदूरों के अस्तित्व को ही मिटा दिया है. उक्त बातें श्रम दिवस के अवसर पर रविवार को आदित्यपुर के ऑटो क्लस्टर सभागार में आयोजित सेमिनार में राज्य के स्वास्थ्य सह आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने कही. इसे भी पढ़ें: सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-workers-were-informed-about-their-rights-on-labor-day-at-tslpl/">सरायकेला:

टीएसएलपीएल में श्रमिक दिवस पर मजदूरों को दी गई उनके अधिकारों की जानकारी

कांग्रेस के जोनल को-ऑर्डिनेटर अशोक चौधरी ने की मजदूरों के स्किल डेवलपमेंट की मांग

वर्तमान परिदृश्य में श्रम संगठनों की भूमिका विषय पर जिला इंटक ने सेमिनार का आयोजन किया था. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य श्रम एवं रोजगार मंत्री सत्यानंद भोक्ता को आमंत्रित किया गया था, लेकिन किसी कारणवश वे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे. सेमिनार में कांग्रेस के जोनल को-ऑर्डिनेटर अशोक चौधरी ने अपनी बातें रखीं और सरकार से लेबर सेस की राशि से मजदूरों के स्किल्ड डेवलपमेंट के लिये प्रशिक्षण देने की मांग की. उन्होंने कहा कि इससे झारखंड जैसे प्रदेश से मजदूरों का पलायन रुकेगा.

उपश्रमायुक्त राजेश प्रसाद ने भी अपने विचार रखे

सेमिनार में उपश्रमायुक्त राजेश प्रसाद ने भी अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि आज मजदूर और मालिक के संबंधों में बदलाव आए हैं. उन्होंने कहा कि श्रम संगठनों के पास असीम शक्ति है. वे हमारे पास समस्याओं को लाएं हम कानूनी रूप से उसका हल निकालेंगे. उन्होंने कहा कि वैसे असंगठित मजदूर जिन्हें पीएफ ईएसआई नहीं मिलता है वे ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं. राज्य के 90 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जिसमें केवल कोल्हान से करीब 10 लाख लोग शामिल हैं.

राकेश्वर पांडेय ने दीप जलाकर किया सेमिनार का उद्घाटन

[caption id="attachment_301148" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/01may6a.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> कार्यक्रम में उपस्थित इंटक के सदस्‍य व अन्‍य.[/caption] सेमिनार का उद्घाटन इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने दीप जलाकर किया. मौके पर यूनियन नेता बीएन सिंह, केके त्रिपाठी, रामाश्रय प्रसाद, महिला नेत्री शहनाज रफीक ने भी सेमिनार में विषय वस्तु पर अपनी बातें रखीं. सेमिनार का संचालन संयुक्त प्रदेश सचिव महेंद्र मिश्रा ने और अध्यक्षता व धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष केपी तिवारी ने किया. इस दौरान 100 से अधिक मजदूरों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राकेश तिवारी, जगदीश नारायण चौबे, देविका सिंह, उषा सिंह, देबू चटर्जी, कमल किशोर, मीरा तिवारी, सुनील सिंह, सुशील सिंह, प्रकाश राजू, अनिल यादव, पार्षद नीतू शर्मा, चंदन सिंह आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही