Search

 
 
 

आदित्यपुर : जिला नियोजनालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार शिविर 14 अगस्त को

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सोमवार को मॉडल करियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला-खरसावां में सुबह 10 बजे रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया की उक्त शिविर में कंस्ट्रक्शन एवं सर्विसेज सेक्टर की प्रतिष्ठित संस्था टीके कंस्ट्रक्शन एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा टेलीकॉलर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, फील्ड एग्जीक्यूटिव, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, सिविल सुपरवाइजर, इंजीनियर, कारपेंटर, प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर, बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर, एचआर एग्जीक्यूटिव सहित विभिन्न पदों पर सरायकेला, जमशेदपुर, चाईबासा एवं अन्य जिलों में नियुक्त करने हेतु युवाओं का चयन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-blood-donation-camp-organized-hindu-jagran-manch/">चाईबासा

: हिंदू जागरण मंच में रक्तदान शिविर आयोजित

अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा सम्मानजनक वेतन का भुगतान किया जाएगा. साथ ही उन्हें पीएफ, ईएसआईसी सहित अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी. रोजगार शिविर में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होना चाहिए. शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम मैट्रिक (10 वीं) उत्तीर्ण होनी चाहिए. नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी योग्य अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि उक्त रोजगार शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें एवं रोजगार के अवसर प्राप्त करें. पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही