Search

 
 
 

आदित्यपुर : आनंदपुर में एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदिवासी यूथ क्लब आनंदपुर की ओर से स्थानीय मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन झामुमो नेता महेश्वर महतो ने गेंद को किक मारकर किया. प्रतियोगिता का विजेता एकेएस सालडीह तथा उप विजेता एवायसी आनंदपुर की टीम रही. दोनों टीमों को अतिथि द्वारा क्रमशः 20 हजार व 15 हजार रुपए नकद तथा शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-arrested-red-handed-while-stealing-bicycle-in-jugsalai-gaya-jail/">जमशेदपुर:

जुगसलाई में साइकिल चोरी करते रंगेहाथ धराया, गया जेल

तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाले टीम भी हुए पुरस्कृत

इसके अलावा तृतीय स्थान पर रहे सतवाहिनी ब्रदर्स व चौथे स्थान पर रहे साइन मोटर्स की टीम को 10-10 हजार रुपए प्रदान किये गये. प्रतियोगिता के आयोजन में क्लब के रवि हांसदा, अनिल हेम्ब्रम, होपना टुडू, मुन्ना हेम्ब्रम, लक्ष्मण हेम्ब्रम, रवि हेम्ब्रम, धनेश्वर टुडू, रवि कर्मकार, रामजीत हेम्ब्रम, मदन सोरेन, सनातन हांसदा, बलराम महतो, केशव महतो आदि का सक्रिय योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही