Search

 
 
 

आदित्यपुर : मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण 2024 के तहत सरायकेला अंचल क्षेत्र के सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय सरायकेला सभागार में अंचल अधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. इसके तहत हर बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को घर-घर जाकर सत्यापन करने संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला के दौरान आगामी 27 जुलाई से 21 अगस्त तक घर-घर जाकर सभी मतदाताओं का सत्यापन के संबंध में बिंदुवार जानकारी दी गई ताकि कोई मतदाता छूटे नहीं. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-roof-of-community-health-center-collapses-health-workers-narrowly-escape/">मझगांव

: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का छत गिरा, बाल-बाल बचे स्वास्थ्य कर्मी

सत्यापन के क्रम में बीएलओ प्रत्येक घर में चस्पा करेगा स्टीकर

सत्यापन के क्रम में हर घर में निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए स्टीकर को प्रत्येक घर के चौखट में चिपकाना है तथा भ्रमण की तिथि अंकित करना है. प्रत्येक घर में दो बार भ्रमण करना अपेक्षित है. बीएलओ सत्यापन से संबंधित साप्ताहिक प्रतिवेदन बीएलओ पर्यवेक्षक के माध्यम से उपलब्ध कराएंगे. बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर अंकित किए गए प्रविष्टि को कार्यालय में सत्यापित की जाएगी. इस अवसर पर सभी पर्यवेक्षक, बीएलओ, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य लोग उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही