Search

 
 
 

आदित्यपुर : सिटी टाउन ग्राउंड में एक दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजित

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर 2 स्थित सिटी टाउन मैदान में भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा एक दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, आरआईटी थाना प्रभारी मोहम्मद तंजील खान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद मालती देवी उपस्थित थीं. आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह एवं थाना प्रभारी मोहम्मद तंजील खान ने संयुक्त रूप से नेट से लगे वॉलीबॉल का फीता काटकर एवं सर्विस बॉल फेंककर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-going-to-watch-procession-on-id-miladunnabi-dies-in-road-accident/">जमशेदपुर

: इद मिलादुन्नबी पर जुलूस देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

खेल से मानसिक व शारीरिक शक्ति का होता है विकास

अपने संबोधन में अतिथि ने वॉलीबॉल सहित अन्य खेलों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा के खेल से शारीरिक और मानसिक शक्ति का विकास होता है. उन्होंने ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर बढ़े हैं. उन्होंने सभी युवाओं को किसी न किसी खेल से जुड़ने का आह्वान किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही