Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : नशा मुक्त भारत अभियान पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta)सोमवार को डीसी सरायकेला अरवा राजकमल की अध्यक्षता में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ऑटो क्लस्टर सभागार में सम्पन्न हुई. नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ डीसी अरवा राजकमल, एसपी आनंद प्रकाश, डालसा सचिव कुमार कांति प्रसाद, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर डीसी ने अपने संबोधन में कहा कि देश में नशे से प्रभावित जिलों में 15 अगस्त 2020 से नशा मुक्त भारत अभियान चलाने की शुरुआत हुई है. उन्होंने बताया कि विषय की गंभीरता एवं समस्या की जटिलता को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करने हेतु विभिन्न माध्यम से जागरूकता अभियान चलाई जा रही है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-drm-should-apologize-for-harassing-the-railway-worker-mahasangh/">धनबाद

: रेल कर्मी को प्रताड़ित करने के मामले में डीआरएम माफी मांगें- माहासंघ

नशे के चंगुल में फंसती जा रही है युवा पीढ़ी

डीसी कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए सबसे पहले हमें इसकी शुरुआत अपने घर से करनी होगी. दुकानों में गुटका तथा अन्य प्रकार के नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं, जिससे हमारी युवा पीढ़ी नशे के चंगुल में फंसती जा रही है. नशे के इस दानव को समाप्त करने के लिए और अधिक प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा ऐसे बच्चे जो प्रारंभिक स्टेज में सिगरेट या तंबाकू का सेवन करते हैं वह आगे चलकर ड्रग्स के सेवन की ओर जाते हैं. उन्हें प्रथम चरण में ही मादक पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य के साथ परिवार व समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देकर रोकने का कार्य किया जाए. डीसी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि पूरे देश में नई पीढ़ियों में नशा का प्रचलन काफी विकसित हो रही है ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों के एक्टिविटीज, उनके आइक्यू लेवल एवं मानसिक बदलाव पर विशेष ध्यान रखें ताकि बच्चे को नशे की ओर बढ़ने से पूर्व या प्रथम चरण में ही रोका जा सके. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-peace-committee-meeting-in-bhuli-appeal-to-maintain-harmony-in-bakrid/">धनबाद:

भूली में शांति समिति की बैठक, बकरीद में सौहार्द बनाए रखने की अपील

युवा पीढ़ी को नशे की चपेट में आने से बचाना सबका दायित्व

एसपी आनंद प्रकाश ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को नशे की चपेट में आने से बचाने का दायित्व हम सबका है. सभी अपने कर्तव्य का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें, ताकि नशे की लत से बच्चों या लोगों को निकाल कर समाज के विकास में अपना सहयोग दे सकें. उन्होंने कहा कि यह निरंतर चलने वाला अभियान है. कहा कि जिले में अवैध खेती भी की जा रही है जिस पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है. कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को नशीली पदार्थ या 21 साल से कम उम्र के बच्चों को गुटखा, शराब आदि बेचना अपराध है. इस से परहेज करें. आनंद प्रकाश ने कहा मानव जीवन अमूल्य है. नशा परिवार के साथ-साथ समाज पर भी बुरा प्रभाव डालता है. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-peace-committee-meeting-in-bhuli-appeal-to-maintain-harmony-in-bakrid/">धनबाद:

भूली में शांति समिति की बैठक, बकरीद में सौहार्द बनाए रखने की अपील

कार्यशाला में ये अधिकारी हुए शामिल

कार्यशाला में परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दुरईबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार, पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय चंदन कुमार वत्स, भूमि सुधार उप समाहर्ता सरोज तिर्की, उप समाहर्ता सामान्य शाखा प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा समेत विभिन्न विभाग के पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही