Search

 
 
 

आदित्यपुर : एक हाइवा ने दूसरे हाइवा को मारा टक्कर, बड़ा हादसा टला

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड्रा स्टेशन चौक के समीप एक हाइवा ने अपने आगे जा रही हाइवा को टक्कर मार दी है. जानकारी के अनुसार दो हाईवा कांड्रा से चौका की और जा रही थी. वहीं दो हाइवा के आगे एक निजी कंपनी का बस भी एक ही दिशा में जा रही थी. जैसे ही हाइवा स्टेशन चौक के समीप पहुंची हाइवा के आगे जा रही एक निजी कंपनी की बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी. इस कारण बस के पीछे आ रहे हाइवा ने अपने आगे वाले हाइवा को टक्कर मार दी. टक्कर से हाइवा का आगे का हिस्सा दब गया. हालांकि इस घटना से कोई भी जान माल की क्षति नहीं हुई है. इसे भी पढ़ें : मानदेय">https://lagatar.in/guest-teachers-surrounded-ru-finance-officer-demanding-honorarium/">मानदेय

की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों ने आरयू के वित्त पदाधिकारी का किया घेराव
इस घटना में बाल-बाल चालक बच गए और बड़ा हादसा टल गया. स्थानीय ग्रामीणों ने बेतरतीब तरीके से सड़क पर वाहन खड़े कर देने का विरोध किया. ग्रामीणों ने बताया कि कांड्रा से होकर रांची जाने वाली बस और निजी कंपनी की बसें जहां तहां रोक देते हैं. इस कारण आए दिन घटना होती रहती है. बताते चले कि सड़क से हजारों की संख्या में छोटे एवं बड़े वाहनों का आवागमन होता है. जहां-तहां गाड़ी खड़ा करने से दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही