Search

 
 
 

आदित्यपुर : हरियाली थीम के उद्देश्य से वृहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : कांड्रा स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में हरियाली थीम के तहत वायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों से निपटने व आमलोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वृहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर जन आरोग्य समिति के अध्यक्ष सह मुखिया शंकरी सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण को बचाने के लिए वनों का संरक्षण और पौधरोपण आवश्यक है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत कांड्रा पंचायत में स्थान चिन्हित कर एक हजार से अधिक पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-villagers-forced-to-carry-a-heavy-burden-for-roti-of-june-2-decide-the-journey-of-the-mills/">मनोहरपुर

: ‘दो जून की रोटी’ के लिए मजबूर ग्रामीण भारी बोझ ले तय करते हैं मिलों का सफर

कार्यक्रम के दौरान लगाए गए 100 पौधे 

उप मुखिया रीना मुखर्जी ने कहा कि इस कार्यक्रम से लोगों को प्रेरणा लेने की जरूरत है. लोगों को पर्यावरण संरक्षण में अधिक से अधिक भागीदारी निभाने का भरपूर प्रयास करना चाहिए. इस दौरान मुखिया व उप मुखिया के घर के आसपास और स्वास्थ्य उपकेंद्र में 100 पौधे लगाए गए. इस मौके पर स्वास्थ्य उपकेंद्र प्रभारी सह जन आरोग्य समिति के सचिव कृपासिंधु बाखला, जल एवं स्वच्छता समिति के कोषाध्यक्ष सह जलसहिया सरस्वती महतो, मुक्तिधाम के संरक्षक डॉ. योगेंद्र प्रसाद, शालीग्राम लोहार, वीरेंद्र गोराई, रंजीत गुप्ता, शुभम कालिंदी, सोनाराम मांझी, सोनू कालिंदी समेत कई बच्चे उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-wild-elephant-again-created-ruckus-in-chauka-village/">चांडिल

: चौका गांव में फिर जंगली हाथी ने मचाया उत्पात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही