Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : गायत्री प्रज्ञा पीठ में युवा चेतना शिविर का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Adityapur : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा जिला स्तरीय युवा चेतना शिविर का आयोजन प्रज्ञा पीठ रोड नंबर 10-11, आदित्यपुर-2 में प्रातः 9.30 बजे से प्रारंभ हुई. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. रामविनय शर्मा डिप्टी डायरेक्टर,  प्रो. हीरालाल यादव प्रो.तारिणी मंडल के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ. सभी अतिथियों ने युवा चेतना शिविर के मूल उदेश्य एवम् लक्ष्य विषय पर संबोधन किया. प्रो. तारणी मंडल, हीरालाल यादव एवम् डिप्टी डायरेक्टर रामविनय शर्मा ने भी युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा की मैथ, फिजिक्स विषय की पढ़ाई वे युवाओं को कराएंगे. गायत्री परिवार की ओर से करतल ध्वनि से इस बात का स्वागत किया गया. इसे भी पढ़ें :पटमदा">https://lagatar.in/patmada-e-posh-machine-increased-the-problems-of-ration-card-holders/">पटमदा

: ई पॉश मशीन ने बढ़ा दी राशन कार्ड धारकों की परेशानी

शिविर में सौ से अधिक युवाओं ने भाग लिया

मुख्य ट्रस्टी शंभू अग्रवाल, दिवाकर गोप, दिनेश माधव साहू, संजीव सिंह एवम् राजेश साहू सरायकेला खरसावां भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे. चेतना युवा शिविर में सौ से अधिक युवाओं ने भाग लिया. सभी को 18 सूत्री सत् संकल्प कराया गया. समापन संबोधन सह धन्यवाद ज्ञापन देते हुए गायत्री परिजन सत्य प्रकाश ने कहा की ऐसे शिविर का आयोजन आगे भी कराया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा प्रतिनिधि चंदन, सत्य नारायण वर्णवाल, सुनीता वर्णवाल आरएसपी सिन्हा, रीना साहू, माधवनंद साहू, नैना देवी, अरविंद यादव, शेखर, सिकंदर, दिनेश, मंजु देवी का सहयोग रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही