Search

 
 
 

आदित्यपुर : एनआईटी में 8-9 अप्रैल को होगा ओरिएंटेशन कार्यशाला का आयोजन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : एनआईटी जमशेदपुर द्वारा उन्नत भारत अभियान से जुड़े झारखंड भर के संस्थान समन्वयकों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यशाला 2023 का आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यशाला एनआईटी परिसर में 8 अप्रैल को सुबह 9 बजे से 9 अप्रैल शाम 3 बजे तक आयोजित होगी. इस कार्यशाला द्वारा उन्नत भारत अभियान से जुड़े संस्थान समन्वयकों को विभिन्न सत्रों के माध्यम से उन्नत भारत अभियान के क्रियान्वयन, शिक्षा, तकनीकी एवं सामाजिक विकास में उन्नत भारत अभियान की भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाएगी. इसके उद्घाटन एवं समापन समारोह में विभिन्न प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अतिथि उपस्थित रहेंगे. यह जानकारी उन्नत भारत अभियान के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ रंजीत प्रसाद ने दी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjp-rit-mandal-celebrated-the-foundation-day-of-the-party/">आदित्यपुर

: भाजपा आरआईटी मंडल ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी होगा आयोजन

उन्होंने बताया कि ओरिएंटेशन कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार उपस्थित रहेंगे. विशिष्ठ अतिथि के रूप में रांची स्थित झारखंड टेक्नॉलजी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. विजय पांडे, हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान के सह प्राध्यापक डॉ आर रमेश एवं राष्ट्रीय कौशल विकास निगम दिल्ली से गणेश एस. रमाकांत मौजूद रहेंगे. विभिन्न सत्रों के साथ-साथ एनआईटी जमशेदपुर के उन्नत भारत अभियान के छात्र स्वयंसवकों द्वारा इस कार्यक्रम का संचालन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा. इस कार्यशाला के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री अशोक भगत, विकास भारती विसुनपुर एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अभियान प्रमुख एकल विद्यालय अभियान व राष्ट्रीय आयोजन सचिव डॉ ललन कुमार शर्मा उपस्थित रहेंगे जो सामाजिक दृष्टिकोण से उन्नत भारत अभियान के महत्वपूर्ण आयामों पर प्रकाश डालेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही