Search

 
 
 

आदित्यपुर : एसपी कार्यालय से बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व कांग्रेस नेता को भेजा गया बकाया नोटिस

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : एसपी कार्यालय सरायकेला से बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश और कांग्रेस नेता चंदन सिंह को आवंटित सरकारी बॉडीगार्ड के एवज में बकाया राशि का नोटिस भेजा गया है. इसकी जानकारी देते हुए अधिवक्ता ओम प्रकाश ने कहा कि उन्हें करीब चार लाख रुपये का बिल भेज दिया गया था. जबकि उन्हें 25 साल से गृह विभाग के द्वारा बॉडीगार्ड आवंटित हुआ है, जब उनपर असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किया गया था और नौ गोली मारी गई थी. जिसका आज तक कोई शुल्क सरकार ने नहीं लिया है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-shiva-temple-will-be-buzzing-on-the-first-monday-of-sawan/">चाकुलिया:

सावन की पहली सोमवारी पर गुलजार होंगे शिव मंदिर

बकाया राशि का नोटिस भेजा गया

उन्होंने बताया कि मुझे लगता है गलती से बॉडीगार्ड के एवज में अन्य लोगों के साथ बकाया राशि का नोटिस भेज दिया गया है जिसका जवाब उन्होंने लिखित रूप से एसपी ऑफिस को भेज दिया गया है. बता दें कि बॉडीगार्ड उपलब्ध कराने के एवज में कई लोगों को सशुल्क बॉडीगार्ड उपलब्ध कराया गया है जिनके यहां राशि बकाया है. सूत्रों के अनुसार पूरे झारखंड में सशुल्क उपलब्ध कराए गए बॉडीगार्ड के विरुद्ध सरकार का करीब 10 करोड़ रुपए बकाया है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-shiva-temple-will-be-buzzing-on-the-first-monday-of-sawan/">चाकुलिया:

सावन की पहली सोमवारी पर गुलजार होंगे शिव मंदिर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही