Search

 
 
 

Adityapur  : जर्जर सड़क की मरम्मत नहीं होने पर गड्ढों में रोपा धान

 
  • स्थानीय लोगों ने सड़क मरम्मत शुरू करने के लिए 72 घंटे की दी थी चेतावनी
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक के समीप जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू नहीं करने के विरोध में सोमवार को जर्जर सड़क के गड्ढों में धान रोपा गया. पूर्व में ही एक प्रतिनिधिमंडल इस जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए 72 घंटे की चेतावनी दी थी. यह सड़क आकाशवाणी चौक से आरआईटी क्षेत्र को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है जो कोलकाता बाजार के पास काफी जर्जर हालत में है. वहां बड़े-बड़े गड्ढे हर पल दुर्घटना को दावत दे रहे हैं. इस सड़क से हजारों स्कूली बच्चे के साथ-साथ आम आदमी का आवागमन होता है. एनआईटी जैसे प्रमुख शिक्षण संस्थान की पहुंच पथ भी यही है. इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/government-told-in-the-high-court-that-lokayukta-and-other-important-posts-are-being-filled-the-process-is-going-on/">हाईकोर्ट

में सरकार ने बताया- भरे जा रहे लोकायुक्त समेत अन्य महत्वपूर्ण पद, प्रक्रिया जारी 
विरोध करने वालों में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश शर्मा, ललन शुक्ला, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी शनि सिंह, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मिंटू पांडे, पूर्व महामंत्री किसान मोर्चा धीरेंद्र ओझा, सरोज सिंह , सत्यजीत साहू, सूरज सिंह, अभिषेक कुमार, गणेश प्रजापति, चंदन शर्मा, पवन सिंह, हरेंद्र सिंह, रहीस शर्मा, शांतनु चक्रवर्ती, शामिल थे. इनलोगों ने बताया कि जब तक सड़क की हालत ठीक नहीं होती है तब तब संघर्ष जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें :  अदानी">https://lagatar.in/kiriburu-electric-wires-passing-at-very-low-height-on-the-road-are-inviting-accidents/">अदानी

मामले में जेपीसी से जांच की मांग पूरी नहीं हुई,  तो देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे, माधवी बुच इस्तीफा दें : कांग्रेस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही