Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : बागबेड़ा जलापूर्ति योजना को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने ईई को सौंपा मांग पत्र

Adityapur (Sanjeev Mehta) : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव के नेतृत्व में मुखिया प्रतिनिधिमंडल ने पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता अभय टोप्पो से मुलाकात की. इसके साथ ही कार्यपालक अभियंता को एक मांग पत्र सौंपा. इसके जरिए जलापूर्ति योजना के तहत पाइप लाइन पार करने के लिए बड़ौदा घाट में रुके हुए प्रस्तावित पाइप लाइन ब्रिज निर्माण कार्य को अविलंब पूरा करने की मांग की गई है. पूर्व जिप सदस्य किशोर यादव ने बताया कि बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का काम पिछले 2 साल से बंद है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-retired-clerk-of-sdo-office-sentenced-to-four-years-in-case-of-fraud/">जमशेदपुर

: धोखाधड़ी मामले में एसडीओ कार्यालय के सेवानिवृत क्लर्क को चार साल की सजा

पुराने एजेंसी को बर्खास्त कर नई एजेंसी को किया गया नियुक्त

पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के लिए पुराने एजेंसी को बर्खास्त कर नए एजेंसी को नियुक्त किया गया है. इस योजना के लिए 51 करोड़ का भी आवंटन किया गया है. लेकिन एजेंसी के मनमाने रवैये के चलते पाइप लाइन के ब्रिज निर्माण में देरी हो रही है. इन्होंने बताया कि एक 11 पिलरों का निर्माण होना है. जिसमें से 9 पिलर बनाए जा चुके हैं. केवल बचे हुए दो पिलर के चलते ब्रिज निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है. किशोर यादव ने बताया कि बारिश शुरू होने से पूर्व यदि निर्माण कार्य पूरा नहीं होता है तो फिर योजना में विलंब होगी. इन्होंने कार्यपालक अभियंता को चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने पर कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन करेंगे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-zip-member-demands-cs-to-open-public-health-unit-in-gandhaniya/">घाटशिला

: जिप सदस्य ने सीएस से की गंधनिया में पब्लिक हेल्थ यूनिट खोलने की मांग

बरसात से पूर्व किया जाएगा कार्य पूरा : कार्यपालक अभियंता

इस समस्या को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता अभय टोप्पो ने बताया कि पूर्व के एजेंसी को हटाकर नए एजेंसी को कार्य आवंटित किया गया है. जिसमें केवल 25% ही कार्य बचा हुआ है. उन्होंने कहा कि एजेंसी को निर्देशित कर दिया गया है. एक सप्ताह के अंदर कार्य प्रारंभ होगा. उन्होंने बताया कि संपूर्ण ग्रामीण जलापूर्ति योजना पर कार्य चल रहा है. बड़ौदा घाट में बचे हुए ब्रिज निर्माण कार्य को भी समय से पूरा कराया जाएगा. इस मौके पर पूर्व जिप सदस्य के साथ मुखिया प्रतिनिधिमंडल में दक्षिण बागबेड़ा मुखिया धनमुनी मार्डी, वार्ड सदस्य माघाय, पूर्व उप मुखिया कुमोद यादव, उमा मुंडा, सुनील गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही