Search

 
 
 

आदित्यपुर : आईडी कार्ड बनाकर पंचायतवार खिलाड़ियों का किया जाएगा पंजीकरण- बीडीओ

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार ने सभी बीडीओ को संबंधित प्रखंड के सभी पंचायतों का आईडी और पासवर्ड बनाकर पंचायतवार खिलाड़ियों का पंजीयन करने का निर्देश दिया है. इस कार्य में सहयोग करने के लिए सभी प्रखंडों में पूर्व खिलाड़ी/प्रशिक्षकों को भी उन्होंने नामित कर बीडीओ को सूची उपलब्ध कराया है. इस संबंध में गम्हरिया प्रखंड की बीडीओ मारुति मिंज ने बताया कि जारी सूची के अनुसार सरायकेला प्रखंड के लिए साधु महाली, खरसावां के लिए पिनाकी रंजन, कुचाई के लिए निशान सोय, राजनगर के लिए सुखदेव गोप, गम्हरिया के लिए सुतल सिंह सरदार, चांडिल के लिए आकाश कुमार दास, नीमडीह के लिए दिगंबर सिंह सरदार, ईचागढ़ के लिए दिलीप कुमार गुप्ता व कुकड़ू प्रखंड के लिए अश्वसथामा कर्मकार को नामित किया गया है. इसे भी पढ़ें : वसूली">https://lagatar.in/some-lawyers-are-engaged-in-recovery-read-how-5-crores-demanded-to-manage-pil-old-video-of-sc-justice-also-viral/">वसूली

में लगे हैं कुछ वकील!, पढ़िए कैसे PIL मैनेज करने के लिए मांगे 5 करोड़, जस्टिस का पुराना वीडियो भी वायरल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही