Search

 
 
 

आदित्यपुर : बूथों पर मनाई गई पंडित दीनदयाल की जयंती

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : भाजपा नेताओं ने बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई. आरआईटी मंडल के बूथ 167 पर जयंती मनाते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रमा पांडे को सम्मानित किया गया. मौके पर वरिष्ठ नेता शैलेंद्र सिंह ने कहा कि एकात्म, मानववाद तथा अंतोदय स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की देन है. उन्होंने कहा था कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होगा तब तक देश का विकास नहीं होगा. पंडित दीनदयाल का बचपन बहुत ही कष्टदायक रहा. बचपन में माता-पिता की मृत्यु के बाद भी पंडित दीनदयाल विचलित नहीं हुए और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े. आज के कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमितेश अमर, केके सिंह, लाल बहादुर सिंह, विजय सिंह, धीरेंद्र ओझा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-welcome-to-new-students-of-b-com-in-gc-jain-commerce-college/">चाईबासा

: जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज में बीकॉम के नए छात्र-छात्राओं का हुआ स्वागत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही