Search

 
 
 

आदित्यपुर : जिला प्रशासन के आदेश से भी नहीं रुक रही सड़कों पर वाहनों की पार्किंग

 
Adityapur (sanjeev mehta) : आदित्यपुर-कांड्रा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटना को देखते हुए जिला प्रशासन ने पिछले दिनों एक आदेश निर्गत किया था, जिसमें सड़कों के किनारे किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग वर्जित की गई है. लेकिन आदेश के बावजूद पार्किंग की जा रही है. सड़कों पर वाहनों की पार्किंग इस कदर की जा रही है कि रात के अंधेरे में दोपहिया वाहन चालक इससे टकराकर दुर्घनाग्रस्त हो जा रहे हैं. यही वजह है कि इन मार्गों पर सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. कांड्रा टोल प्लाजा के पास सड़क के दोनों किनारे आयरन ओर और कोयला लेकर आने वाले विभिन्न स्टील कंपनियों के वाहन बेतरतीब ढंग से रात दिन मुख्य सड़क पर पार्किंग किए रहते हैं. बता दें कि अभी एक सप्ताह पूर्व ही ड्यूटी कर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों की मौत इसी पार्किंग की वजह से हुई. कंपनी के अधिकारी इस पार्किंग को वाहन चालक की मजबूरी बताकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं. वहीं वाहन चालक कहते हैं कि पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं होने की वजह से हमलोगों को सड़कों के किनारे कतारबद्ध होकर वाहन खड़ी करनी पड़ती है और बारी आने पर कंपनी के अंदर लोडिंग-अनलोडिंग के लिए जाना पड़ता है. [caption id="attachment_339945" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Adityapur-aam-Rahgir-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> ट्रकों को सड़क किनारे पार्क करने से परेशान आम राहगीर.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chief-engineer-of-drinking-water-and-sanitation-department-inspected-bagbera-filter-plant/">जमशेदपुर

: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के चीफ इंजीनियर ने बागबेड़ा फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण
[caption id="attachment_339946" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Adityapur-Amlagam-Gard-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> अमलगम कंपनी का गार्ड.[/caption]

क्या कहते हैं डीटीओ

[caption id="attachment_339947" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/DTO-DINESH-RANJAN-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> डीटीओ दिनेश रंजन.[/caption] डीटीओ दिनेश रंजन ने कहा कि सड़क सुरक्षा पर लगातार मंथन हो रहा है. सबसे बड़ी परेशानी पार्किंग को लेकर है. शीघ्र एक बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें जियाडा और उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधि भी बुलाए जायेंगे, जिसमें ट्रक पार्किंग पर निर्णय लिया जाएगा. इसके अलावा सड़कों पर वाहन जांच तेज की जाएगी. ट्रिपल राइडिंग और नशे का सेवन कर ड्राइविंग करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाएगा. जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही