Adityapur (Sanjeev Mehta) : जिले के एसपी आनंद प्रकाश ने कांड्रा थाना के नये प्रभारी के रूप में इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो को पदस्थापित किया है. वे शुक्रवार को पूर्व थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो से चार्ज लिए. पुराने प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद महतो ने बुके देकर स्वागत किया. बता दें कि पास्कल टोप्पो को चांडिल सर्किल इंस्पेक्टर के साथ कांड्रा थाना का भी प्रभार दिया गया है. पदभार संभालने के साथ ही मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की पब्लिक-प्रेस के साथ बेहतर तालमेल बनाते हुए अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाना, शांति व्यवस्था को कायम करना, सारे इलाके की जनता को अमन-चैन उपलब्ध कराना सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी.
इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-sail-will-become-the-first-psu-to-set-up-5g-network-in-the-steel-world/">बोकारो
: इस्पात जगत में 5जी नेटवर्क स्थापित करने वाला पहला पीएसयू बनेगा सेल
[wpse_comments_template]

Leave a Comment