Search

 
 
 

आदित्यपुर : पैसेंजर ऑटो ने खड़ी हाइवा को पीछे से मारी टक्कर, दो घायल

 

Adityapur : टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर रपचा मोड़ के पास मंगलवार शाम एक मालवाहक ऑटो ने सड़क किनारे खड़े एक हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में सब्जी लदा ऑटो पलट गया और उसमें मौजूद हरी सब्जियां बीच सड़क पर बिखर गई. उक्त घटना के बाद ऑटो चालक भरत कुमार कुछ देर तक ऑटो में ही फंसा रहा. बाद में उसे राहगीरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. ऑटो में बैठे संजय राम नामक व्यक्ति को भी इस दुर्घटना में हल्की चोट आई है. इस घटना के बाद कुछ देर तक टाटा-कांड्रा मार्ग पर यातायात बाधित हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची गम्हरिया पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में लेकर थाना ले गई. मिली जानकारी के अनुसार ऑटो साकची से आरकेएफएल में संचालित कैंटीन का सामान सब्जी वगैरह लेकर कोलाबीरा जा रहा था.

इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-district-congress-committee-attacked-the-central-government-by-holding-a-street-meeting/">आदित्यपुर

: जिला कांग्रेस कमेटी ने नुक्कड़ सभा कर केंद्र सरकार पर बोला हमला
[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही