Search

 
 
 

आदित्यपुर : खरकई नदी में कूदने का प्रयास कर रहे युवक को राहगीरों ने बचाया

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के खरकई नदी पर बने पुराने छोटी पुलिया से कूदने का प्रयास कर रहे एक युवक को राहगीरों ने पकड़ लिया. घटना सोमवार दोपहर की है. पुल से गुजर रहे एक राहगीर सुमित कुमार की नजर जब पुल से कूदने का प्रयास कर रहे युवक पर पड़ी तो उसने तुरंत वहां पहुंचकर युवक को पकड़ लिया. जिसके बाद अन्य राहगीर भी वहां जुट गए. तभी पीछे से आत्महत्या कर रहे युवक का दोस्त भी मौके पर पहुंच और उसे अपने साथ ले गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-villagers-of-krishnapur-caught-the-uncle-who-was-running-away-after-abducting-his-nephew/">आदित्यपुर

: भांजे का अपहरण कर भाग रहे मामा को कृष्णापुर के ग्रामीणों ने पकड़ा

कर्ज को लेकर तनाव में था युवक

कुछ लोगों ने इसकी सूचना तत्काल थाना प्रभारी को दी, जिसके बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक खुदकुशी का प्रयास करने वाले युवक को उसके दोस्त अपने साथ लेकर चलते बने. बताया जा रहा है कि युवक ने अपने किसी दोस्त को डेढ़ लाख रुपए कर्ज दिया था. पैसे वापस लेने को लेकर घर वाले दबाव बना रहे थे. दोस्त पैसे नहीं लौटा रहा था. इससे युवक तनाव में था और इसी वजह से वह आत्महत्या करने की नीयत से खरकई पुल पहुंचा था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही