Search

 
 
 

आदित्यपुर : फुटपाथ कवर प्रशासन बेखबर, लोगों को हो रही परेशानी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के चौक चौराहे इन दिनों तेजी से अतिक्रमित हो रहे हैं. कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फुटपाथ को कवर किया जा रहा है और प्रशासन बेखबर है. स्कूल के सामने असामाजिक तत्त्वों की अड्डेबाजी हो रही है जिससे स्कूली छात्राओं को स्कूल आने जाने में परेशानी तो होती ही है आम लोगों को भी परेशानी हो रही है. बात हो रही है आदित्यपुर 2 कॉलोनी जानेवाले सड़क की, जहां 5 हजार स्कूली बच्चों की क्षमता वाला शहर का सबसे बड़ा गायत्री स्कूल है. फुटपाथों के बेतरतीब अतिक्रमण की वजह से यहां स्कूली बच्चों के साथ आम राहगीरों को भी भारी परेशानियों हो रही है. इसे भी पढ़ें : क्रिकेट">https://lagatar.in/cricket-second-odi-with-new-zealand-on-january-21-india-eyeing-unbeatable-lead/">क्रिकेट

: न्यूजीलैंड के साथ दूसरा वनडे 21 जनवरी को, भारत की नजर अजेय बढ़त पर

स्कूल के छुट्टियों के समय यहां लगती है घंटों जाम

खासकर जब स्कूलों में छुट्टियों का समय होता है, तब यहां घंटों जाम लग जाती है. लेकिन इस अतिक्रमण से न तो जिला प्रशासन और न ही नगर निगम प्रशासन को ही कोई लेना देना है. यहां तक कि इस कॉलोनी में लगभग सभी राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं का आवास है लेकिन वे भी किसी मजबूरीवश जाम का दंश झेल लेते हैं लेकिन उफ्फ तक नहीं करते हैं. लेकिन एक बात तो तय है कि एक न एक दिन फुटपाथ पर लगे यह दुकान ही सड़क दुर्घटना का कारण बनेंगे तब सभी राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता यहीं धरना पर बैठकर राजनीतिक रोटियां सेंकने जरूर आएंगे. शायद तब तक फुटपाथों का अतिक्रमण इसी कदर जारी रहेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही