Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : गोइलकेरा जाकर सीएम को पीडीएस दुकानदार संघ ने सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की समस्याओं को लेकर शनिवार को गोइलकेरा में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया. इसका नेतृत्व पीडीएस दुकानदार संघ के कोल्हान प्रभारी कांग्रेस नेता फुलकांत झा कर रहे थे. उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में पीडीएस दुकानदार संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को  गोइलकेरा गया था. उन्होंने बताया कि मासिक मानदेय सहित 10 सूत्री मांगों के साथ कई तरह की पीडीएस दुकानदारों की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है. मुख्यमंत्री ने ज्ञापन लेने के बाद दुकानदारों को सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है. उनके साथ पश्चिम सिंहभूम पीडीएस दुकानदार संघ के जिला अध्यक्ष कृष्ण कालिन्दी, उपाध्यक्ष संजय बलमूचु, कृष्णा सिंकू और संगीता वर्मा मुख्य रूप से शामिल थे.

--------

आदित्यपुर : वाहन चालकों को जांच के नाम पर परेशान करने का आरोप

Adityapur : कांड्रा टोल प्लाजा के पास लगातार केवल छोटे वाहन की चेकिंग रोकने के लिए दुग्घा पंचायत के विरध्वजपुर ग्राम प्रधान कालीपद सिंह सरदार ने यातायात प्रभारी राजेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में कहा है कि जिस जगह छोटे वाहनों की जांच की जा रही है वहां तीन पंचायत की सड़कें मिलती हैं. कई ग्रामीण कांड्रा बाजार आते- जाते रहते हैं. इस दौरान ग्रामीणों को जांच के नाम पर रोक लिया जाता है. जिनकी पैरवी होती है उन्हें छोड़ दिया जाता है. जिनके पास पैरवी नहीं होती उनसे या तो जुर्माना लिया जाता है या फिर गाड़ी को जब्त कर लिया जाता है. इसके अलावा प्रदूषण सर्टिफिकेट की भी मांग की जाती है. जबकि प्रदूषण फैलाने का काम बड़े वाहन करते हैं. ग्राम प्रधान ने वाहन जांच को बंद करने और दुर्घटना को रोकने के लिए सिग्नल की व्यवस्था करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें – बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-manki-munda-set-out-on-a-100-km-march-to-fulfill-their-demand/">बहरागोड़ा

: मांग पूरी कराने 100 किमी की पदयात्रा पर निकले मानकी-मुंडा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही