Search

 
 
 

आदित्यपुर : बकरीद को लेकर आदित्यपुर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : बकरीद को लेकर आदित्यपुर थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में आगामी बकरीद पर्व को शांति एवं सौहार्द्पूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई. बैठक में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव, उप मेयर अमित सिंह, गम्हरिया अंचल के अंचलाधिकारी मनोज कुमार, थाना प्रभारी राजन कुमार के अलावा शांति समिति के सभी गणमान्य सदस्य मौजूद रहे. सभी ने बारी-बारी से बकरीद को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए. हालांकि हर बार की तरह इस बार भी बैठक मुद्दों से भटकती नजर आई. इसे भी पढ़े : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-sabar-youth-sick-for-many-days-returned-home/">गालूडीह

: कई दिनों से बीमार सबर युवक स्वस्थ होकर लौटा घर
बकरीद को लेकर आयोजित बैठक साफ-सफाई, गली-नाली और सड़क पर केंद्रित हो गई. जिसपर मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव ने समिति के सदस्यों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. साथ ही इसका भी आभास कराया कि बैठक बकरीद को लेकर बुलाई गई है, ना कि नगर निगम की समस्याओं को लेकर. शांति समिति की बैठक में मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शांति एवं सौहार्द् बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया. वहीं थाना प्रभारी राजन कुमार ने प्रेम और भाईचारे के पर्व को शांतिपूर्वक मनाने एवं किसी भी अनहोनी की सूरत में तत्काल उन्हें सूचित करने की अपील की. उन्होंने बताया की पर्याप्त मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती की गई है. सोशल मीडिया पर विशेष निगाह रखी जा रही है. अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने हर हाल में क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की एवं सभी तरह के मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का भरोसा दिलाया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही