Search

 
 
 

आदित्यपुर : आरआईटी थाना में होली और शब-ए-बारात को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आरआईटी थाना में बुधवार को होली एवं शब-ए-बारात को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. नगर निगम मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने कहा कि लोग अनुशासन में होली का त्योहार शांति सद्भाव से मनाएं. होली के दौरान दो टाइम जलापूर्ति के साथ टैंकर से पर्याप्त जलापूर्ति करने का आश्वासन दिया. कहा कि क्षेत्र में सफाई अभियान शुरू हो गया है. बैठक में डीजे पर अश्लील गाने बजाने पर प्रतिबंध लगाने, मदिरा सेवन न करने, ट्रिपल राइडिंग न करने और साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज पर प्रतिबंध लगाने को लेकर विचार विमर्श किया गया. सदस्यों ने जबरन रंग अबीर लगाने और हुडदंग मचाने वालों पर कार्रवाई की बात कही. इसके साथ ही शांति पूर्वक होली और शब-ए-बारात मनाने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-delivery-the-doctors-performed-three-operations-on-the-woman-to-rectify-the-mistake/">जमशेदपुर

: प्रसव के बाद डॉक्टरों ने गलती सुधारने के लिए महिला का कर दिया और तीन ऑपरेशन

समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

क्षेत्र में मोबाइल छिनतई, शराब, गांजा, ब्राउन शुगर के बढ़ते प्रचलन पर भी सदस्यों ने ध्यानाकृष्ट कराया. महिला नेत्री सविता साव ने बंतानगर में अपने घर के बगल में एक घर में खुलेआम शराब बिक्री किये जाने की जानकारी दी. सदस्य पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी ने थाना के बगल के मैदान में खुलेआम शराब पीने और थाना के पास ही अतिक्रमण किये जाने की भी बात रखी. प्रभारी थाना प्रभारी संजय हेम्ब्रम ने आश्वस्त करते हुए कहा कि यथासंभव समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा. बैठक में जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश, अजय कुमार सिंह, एसिया महासचिव दशरथ उपाध्याय, पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी, संदीप साहू, कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे, रामानंद प्रसाद, श्याम नारायण सिन्हा, ज्ञानवी देवी, झरना मन्ना, मनोज तिवारी, सतीश शर्मा, सविता साहू, मिसर बंसरियर, आदि शामिल रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही