Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

Adityapur (Sanjeev Kumaar) : आगामी पर्व त्योहारों मसलन गणतंत्र दिवस, होली, सरस्वती पूजा आदि को लेकर शनिवार को आदित्यपुर थाना में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता रैफ 106वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट प्रवीण कुमार ने की. बैठक में आगामी त्योहारों को लेकर चर्चा हुई. जिसमें शांति व्यवस्था को लेकर शान्ति समिति के सदस्यों ने चर्चा की. रैफ के साहयक कमांडेंट ने बताया कि पिछले दिनों जिस तरह के हालात चक्रधरपुर में हुई उसे लेशन में शामिल करते हुए 106वीं रैफ बटालियन को सरायकेला खरसावां जिले में कॉम्बिंग करने का टास्क मिला है. इसी के मद्देनजर आज की बैठक में शांति समिति के सदस्यों के साथ क्षेत्र की गतिविधियों से अवगत हुए. इसे भी पढ़ें : कांटाटोली">https://lagatar.in/encroachment-removed-from-ymca-to-kokar-chowk-for-kantatoli-flyover/">कांटाटोली

फ्लाईओवर के लिए वाईएमसीए से कोकर चौक तक हटाया गया अतिक्रमण

बैठक में ये लोग हुए शामिल

बैठक में नगर निगम के मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव, पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, थाना प्रभारी राजन सिंह, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश, रविन्द्र नाथ चौबे, देबू चटर्जी, अजय कुमार सिंह, पार्षद नीतू शर्मा, श्रीराम ठाकुर, डॉ नथुनी सिंह, सिद्धनाथ सिंह, अब्दुल मजीद, मुस्लिम बस्ती के सदर यूसुफ खान, कुमार विपिन बिहारी, लोजपा के जिलाध्यक्ष मनोज पासवान आदि शामिल थे. शांति समिति की बैठक में क्षेत्रवार बैठक आयोजित कर असामाजिक तत्त्वों का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही