Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित

Adityapur (Sanjeev Mehta) : बुधवार को स्थानीय प्रशासन ने पहले गम्हरिया थाना फिर आदित्यपुर और आरआईटी के साथ कांड्रा थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा शांति पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई. बैठक में नगर निगम के मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव, सीओ मनोज कुमार, बीडीओ मारुति मिंज समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों के गणमान्य उपस्थित रहे. इस दौरान लाइसेंसी और गैर लाइसेंसी पूजा कमेटियों से उनकी समस्याएं सुनी गई जिसे नोट कर संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर सुलझाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया. [caption id="attachment_426886" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Adityapur-Shanti-Samiti-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शांति समिति की बैठक में विचार रखते सदस्य.[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-after-75-years-of-independence-electricity-reached-tonto-village-villagers-jumped-with-joy/">चाईबासा

: आजादी के 75 वर्ष बाद टोन्टो गांव में पहुंची बिजली, खुशी से झुमे ग्रामीण

पूजा तक निर्बाध बिजली आपूर्ति जारी रहेगी - कनीय अभियंता

पूजा कमेटियों ने स्ट्रीट लाइट, खोदी हुई सड़कें, बाइकर्स गैंग के आतंक, पूजा सीजन आते ही चोरी की घटनाओं में वृद्धि आदि की समस्याएं बताई. इस दौरान मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि नगर निगम से संबंधित जो भी समस्याएं होंगी उसका वे एक सप्ताह में निदान कर देंगे. वहीं विधि व्यवस्था को लेकर सीओ और बीडीओ ने पूजा कमेटियों को आश्वस्त किया जबकि बिजली की समस्या को लेकर कनीय अभियंता संजय महतो ने आश्वासन दिया कि पूजा में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति की जाएगी. जबकि सभी थाना प्रभारियों ने चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने को आश्वस्त किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही