Search

 
 
 

आदित्यपुर : मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : मुहर्रम को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर आदित्यपुर थाना में मंगलवार शाम शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में सदस्यों ने मुहर्रम शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने की रणनीति बनाई. इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी राजन कुमार ने की. बैठक में जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश, वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ चौबे, पूर्व पार्षद नीतू शर्मा, रंजन सिंह, अजय सिंह आदि ने विचार रखे. शहीद इस्लाम अखाड़ा के लाइसेंसी मंजूर आलम ने बताया कि इस वर्ष उनके अखाड़े से धूमधाम से जुलूस निकलेगी. उनके अखाड़े में मंत्री चम्पई सोरेन आमंत्रित हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-newly-appointed-office-bearers-of-jmm-were-welcomed/">चाईबासा

: झामुमो के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया स्वागत
वहीं नूर जहां मुहर्रम पुराना अखाड़ा के लाइसेंसी नूर जहां ने बताया कि उनके अखाड़े से भी जुलूस निकलेगी. जुलूस बस्ती से निकलकर पहले थाना आएगी जहां प्रदर्शन किया जाएगा. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को थाना शांति समिति के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा. अखाड़ा के सभी खिलाड़ियों का ड्रेस कोड रहेगा जिससे उनकी पहचान हो सकेगी. वहीं थाना प्रभारी ने जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहने की बात कही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही