Search

 
 
 

आदित्यपुर : पानी की अनियमित आपूर्ति से लोगों को हो रही परेशानी, शिकायत

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर-1 स्थित कॉलोनी क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से जिंदल के द्वारा अनियमित रूप से जलापूर्ति की जा रही है. इस कारण लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि 16 अगस्त से पीएचईडी ने जिंदल को पानी की सप्लाई का जिम्मा सौंपा है. लेकिन सही ढंग से जलापूर्ति नहीं किए जाने से लोगों को परेशानी हो रही है. इसकी शिकायत को लेकर बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस प्रदेश सचिव सुरेश धारी के नेतृत्व में जिंदल के जीएम पीयूष सिन्हा से मिला. उन्हें बताया कि आदित्यपुर-1 में पानी की आपूर्ति सही तरीके से नहीं की जा रही है. वार्ता के बाद जीएम पीयूष सिन्हा ने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा. पाइप लाइन में कुछ खराबी आई थी उस पर काम चल रहा है. एक दो दिन में पूर्व की तरह पानी मिलने लगेगा. प्रतिनिधि मंडल में समाज सेवी संजय यादव और मनोज पासवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cgpcs-initiative-to-provide-benefits-of-government-schemes-to-sikhs/">जमशेदपुर

: सिखों को सरकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए सीजीपीसी ने की पहल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही