Search

 
 
 

आदित्यपुर : रायडीह फुटबॉल मैदान और रेलवे कॉलोनी मैदान में लगे मिट्टी व गिट्टी के ढेर से लोग हैं परेशान

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में रायडीह फुटबॉल मैदान और रेलवे कॉलोनी मैदान में रेलवे द्वारा विकास कार्यों के लिए लाए गए निर्माण सामग्री को मैदान में ढेर लगाकर रख दिया गया है. इससे दोनों मैदानों में आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा को लेकर आयोजन समितियाँ परेशानी में है. इस बात को लेकर भगवती संघ ने चक्रधरपुर के डीआरएम को पत्र लिखकर मिट्टी व गिट्टी को मैदान में रखे जाने से होने वाली समस्या से अवगत कराया और पूजा के आयोजन पर संकट बताया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kolhan-human-rights-organization-took-out-a-rally-regarding-population-control-awareness/">आदित्यपुर

: जनसंख्या नियंत्रण जागरूकता को लेकर कोल्हान मानवाधिकार संगठन ने निकाली रैली

मॉर्निंग वॉक करने वालों को हो रही परेशानी

[caption id="attachment_363650" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/adityapur-road-2.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> रायडीह फुटबॉल मैदान मौजूद गिट्टी[/caption] डीआरएम को लिखे गए पत्र में भगवती संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने कहा है कि दोनों मैदान में दुर्गा पूजा का आयोजन सालों से होता आ रहा है लेकिन इस वर्ष दोनों मैदान में बेतरतीब ढंग से संवेदक द्वारा निर्माण सामग्री का ढेर लगा दिया गया है. इसे 15 अगस्त तक हटाकर अन्यत्र रखवाने की कृपा की जाय ताकि मां दुर्गा की आराधना भक्ति भाव से श्रद्धालु कर सकें. उन्होंने कहा कि दोनों मैदान में मिट्टी और गिट्टी का ढेर महीनों से लगाकर छोड़ दिया गया है. जबकि दोनों मैदान में सुबह शाम सैकड़ों बड़े बुजुर्ग मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही