Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : बाइक चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आरआईटी थाना क्षेत्र के चावला मोड़ के पास से गुरुवार की सुबह प्रीतम इंडस्ट्री के बाहर खड़ी बाइक को चुराते चोर को आसपास के लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. युवक अपना नाम सोनू और पता जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी बता रहा है. युवक को स्थानीय लोगों ने आरआईटी पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस उसे अपने साथ ले गई है और पूछताछ कर रही है. जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी सचिन महतो ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना ज्यादा हो रही है, उन्होंने बताया कि एक दिन पूर्व भी बगल के सर्वोत्तम इंडस्ट्री के कामगार की बाइक भी अज्ञात चोर ने चुरा ली थी. उन्होंने पुलिस गश्त तेज करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें :कड़ी">https://lagatar.in/counting-of-votes-started-in-tripura-nagaland-and-meghalaya-amid-tight-security-arrangements/">कड़ी

सुरक्षा व्यवस्था के बीच त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में वोटों की गिनती शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही