Search

 
 
 

आदित्यपुर : कांड्रा में करम महोत्सव में मांदर की थाप पर जमकर थिरके लोग

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड लोक कला भाषा संस्कृति मंच शाखा कांड्रा हमारा सांस्कृतिक हमारा पहचान के बैनर तले प्रकृति पर्व करमा को लेकर कांड्रा एसकेजी क्लब में करम महोत्सव का आयोजन किया गया. करम महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सबसे पहले विधि विधान करम गोसाईं का पूजन कर किया गया. इस दौरान कार्यक्रम में चक्रधरपुर से आए झूमर गायक रंजीत महतो व उनकी टीम के द्वारा एक से बढ़कर एक झूमर गीत नृत्य और संगीत प्रस्तुत किया गया. इस दौरान अतिथियों ने भी झूमर गीतों लुफ्त उठाया. जिसके बाद कार्यक्रम में समां बंध गया. इससे पूर्व अतिथि आगमन पर आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त छुटनी महतो, गणेश माहली, आस्तिक महतो, हरमोहन महतो, सूरज लाल महतो, अमृत महतो, संजय महतो, सतनारायण महतो उनका स्वागत फूल माला पहनाकर किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य सुधीर महतो ने कहा कि करमा पर्व हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Kandra-Karam-1.jpg"

alt="" width="1600" height="720" /> इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-the-accused-of-raping-and-murdering-a-minor-should-be-punished-severely-malti-giluva/">बंदगांव

: नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को कड़ी सजा मिले – मालति गिलुवा
इस त्योहार के जरिए हम प्रकृति की पूजा करते हुए अच्छी फसल की कामना करते हैं. साथ ही बहने अपने भाइयों की सुरक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं. उन्होंने कहा कि करोना काल के कारण हम लोग 2 साल से करमा पूजा सहित अन्य त्यौहार ठीक ढंग से नहीं मना पा रहे थे लेकिन आने वाले समय में हम लोग ऐसे आयोजनों को और भव्य तरीके से मनाएंगे. चक्रधरपुर से आई टीम के द्वारा बेहद आकर्षक झूमर नृत्य और गीत प्रस्तुत किया गया जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष विजय महतो , सचिव राम महतो , संरक्षक सुधीर चंद्र महतो, विनय महतो,कोषाध्यक्ष निशिकांत महतो ,साथ ही कमेटी के सदस्य केशव महतो, मनोज महतो विनय महतो, अशोक महतो, राजेश महतो, दिनेश महतो, दिलीप महतो, शक्ति मोदक, डब्बू महतो,छवि महतो,कार्तिक महतो, विनोद यादव, गौतम महतो, राजकिशोर महतो, अशोक महतो, लालटू महतो की अहम भूमिका रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही