Search

 
 
 

Adityapur  : नारकीय जीवन जी रहे आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती के लोग

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  एक ओर आदित्यपुर नगर निगम स्वच्छता अभियान और स्वच्छता अपनाओ बीमारी भगाओ का अभियान चला कर गली-मोहल्लों को स्वच्छ रखने का दंभ भरती है. वहीं, दूसरी ओर नगर निगम कार्यालय के बगल की बस्ती आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं. मुस्लिम बस्ती में खुलेआम रास्तों पर मलमूत्र और नाली की गंदगी बह रही है. बस्ती में फैली गंदगी से संक्रमण फैलने का खतरा है. इससे गंभीर बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है. यहां के लोगों को मदरसा जाकर नमाज अदा करने में भी परेशानी हो रही है. इसे भी पढ़ें :  राज्यसभा">https://lagatar.in/kharges-allegation-of-removing-the-preamble-of-the-constitution-from-ncert-textbooks-government-denies/">राज्यसभा

: खड़गे का एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों में संविधान की प्रस्तावना हटाने का आरोप, सरकार ने नकारा
मुस्लिम बस्ती के आई रोड में मदरसा और मस्जिद है, लेकिन वहां जाने के रास्तों की स्थिति बद से बदतर है. बस्ती के लोग बताते हैं कि नगर निगम में शिकायत करने पर दो-चार मजदूर आकर बांस मारकर नाली का जाम हटा देते हैं, लेकिन दो दिन के बाद फिर स्थिति जस की तस हो जाती है. बस्ती के मो. यूनुस बताते हैं कि जब बस्ती की पार्षद एक्टिव थी, तब यहां सफाई मजदूर रोज आते थे, लेकिन उनका कार्यकाल खत्म होने के बाद कोई झांकने नहीं आता है. इसे भी पढ़ें :  झारखंड">https://lagatar.in/most-murders-happened-in-five-districts-of-jharkhand/">झारखंड

के पांच जिले में सबसे अधिक हुईं हत्याएं, रांची टॉप पर
बच्चे घर से नहीं निकल पाते हैं बाहर बस्ती के जो रेग्युलर नमाजी हैं उन्हें मस्जिद आने में परेशानी होती है. बस्ती के ही युवक मो. मेहबूब आलम कहते हैं कि हमलोग नगर निगम क्षेत्र में रहते हैं, यह कहते हुए भी शर्म महसूस होती है. हमारे बच्चे घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. रास्तों की स्थिति की वजह से कई परिवार घरों में कैद होकर रह गए हैं. बस्ती में रहने वाले हाजी नाजिर हुसैन कहते हैं कि बस्ती में साफ-सफाई नाम की चीज नहीं रह गई है. हमलोग नरक से भी बदतर जीवन जीने को मजबूर हैं. बरसात होने पर तो मलमूत्र से भरा गंदगी घरों के अंदर प्रवेश कर जाता है. बस्ती के करीब 600 परिवार नारकीय जीवन जी रहे हैं. इसे भी पढ़ें :  एअर">https://lagatar.in/400-people-were-brought-from-violence-hit-dhaka-to-delhi-by-air-india-and-indigo-aircraft/">एअर

इंडिया और इंडिगो के विमान से हिंसाग्रस्त ढाका से 400 लोग दिल्ली लाये गये
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही